Elon Musk ने बताया कौन हो सकता है Bitcoin बनाने वाला शख्स

Bitcoin को पहली बार अक्टूबर 2008 में सातोशी नाकामोतो द्वारा पेश किया गया था, लेकिन आज तक कोई नहीं जानता है कि यह नाम किसी एक व्यक्ति से जुड़ा है या यह कई लोगों का एक ग्रुप है।

Elon Musk ने बताया कौन हो सकता है Bitcoin बनाने वाला शख्स

Bitcoin को 2008 में स्थापित किया गया था

ख़ास बातें
  • Elon Musk ने कहा कि उन्हें Bitcoin के क्रिएटर Nick Szabo लगते हैं
  • जाबो क्रिप्टोकरेंसी विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं
  • Bitcoin को अक्टूबर 2008 में सातोशी नाकामोतो द्वारा पेश किया गया था
विज्ञापन
Bitcoin किसने बनाया है, इस बारे में आज तक कोई पता नहीं लगा पाया है। इससे जुड़ा एक नाम Satoshi Nakamoto सभी के जुबां पर रहता है, लेकिन असल में कोई नहीं जानता कि यह सतोशी नाकामोटो कोई अकेला शख्स है या कई लोगों का एक ग्रुप। हालांकि, एक लेटेस्ट पॉडकास्ट में अपने इंटरव्यू के दौरान सतोशी नाकामोटो की पहचान पर पूछे गए सवाल पर एलन मस्क (Elon Musk) ने कुछ सिद्धांतों का हवाला देते हुए अंदेशा जताया कि सतोशी नाकामोटो क्रिप्टोकरेंसी विशेषज्ञ निक जाबो (Nick Szabo) हो सकते हैं।

मंगलवार को YouTube पर पोस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन (Lex Fridman) के एक पॉडकास्ट में Elon Musk से पूछा गया कि वे Satoshi Nakamoto की असल पहचान के बारे में क्या सोचते हैं, जिसके जवाब में उन्होंने लेक्स से कहा "आप बिटकॉइन के लॉन्च से पहले के आइडिया को देख सकते हैं और पता कर सकते हैं कि उन आइडिया के बारे में किसने लिखा है।"


वे यहीं नहीं रुकें। उन्होंने आगे कुछ सिद्धांतों को पेश किया। मस्क ने कहा कि "जबकि वह "स्पष्ट रूप से" नहीं जानते कि बिटकॉइन किसने बनाया है, [लेकिन] Szabo के सिद्धांत दुनिया की लीडिंग क्रिप्टोकरेंसी के निर्माण के लिए मौलिक प्रतीत होते हैं।"

Business Insider की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2014 में, भाषाई रिसर्चर्स की एक टीम ने जाबो और 10 अन्य संभावित क्रिएटर्स के लिखने के तरीके को नाकामोटो के बिटकॉइन व्हाइटपेपर से मिलाया था। उन्होंने पाया कि ये दोनों लगभग एक जैसे हैं। टीम ने बताया कि जाबो के लिखने और बिटकॉइन व्हाइटपेपर के बीच भाषाई समानताएं हैं, और अन्य सभी क्रिएटर्स में से सबसे ज्यादा मेल जाबो का लेखन ही है। एलन मस्क ने भी पॉडकास्ट में इसी का ज़िक्र किया है।

बिटकॉइन को पहली बार अक्टूबर 2008 में सातोशी नाकामोतो द्वारा पेश किया गया था, लेकिन आज तक कोई नहीं जानता है कि यह नाम किसी एक व्यक्ति से जुड़ा है या यह कई लोगों का एक ग्रुप है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »