Crypto कस्‍टमर्स को 24 घंटे सर्विस देने के लिए फिडेलिटी दोगुनी करेगी जॉब्‍स की संख्या

फिडेलिटी डिजिटल असेट्स के वर्तमान में लगभग 200 कर्मचारी हैं। यह क्‍लाइंट सर्विसेज, टेक्‍नॉलजी एंड ऑपरेशंस में 110 नई पोस्‍ट को भरने की तैयारी कर रही है।

Crypto कस्‍टमर्स को 24 घंटे सर्विस देने के लिए फिडेलिटी दोगुनी करेगी जॉब्‍स की संख्या

पिछले महीने ही फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स सबसे बड़ी रिटायरमेंट प्‍लान प्रोवाइडर बन गई थी।

ख़ास बातें
  • कंंपनी ने कहा- डिजिटल संपत्ति की डिमांड लगातार बढ़ रही
  • कंपनी के पास वर्तमान में लगभग 200 कर्मचारी हैं
  • यह 110 नई पोस्‍ट को भरने की कोशिश कर रही है
विज्ञापन
क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट के लिए मई का महीना भले ही बेहतर नहीं रहा हो, लेकिन क्रिप्‍टो निवेशक भविष्‍य को लेकर आशान्वित हैं। वे अपने निवेश को जारी रखे हुए हैं, जिससे इस सेक्‍टर में ग्रोथ बनी हुई है। इस बीच, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स (Fidelity Investments) की डिजिटल असेट शाखा ने कहा है कि वह इस साल दोगुना नई हायरिंग करेगी। कंपनी उन कस्‍टमर्स की सर्विस के लिए अपने रिसोर्सेज के बढ़ाना चाहती है, जो चौबीसों घंटे ट्रेड करने वाली क्रिप्टो संपत्तियों में निवेश करना चाहते हैं।

फिडेलिटी डिजिटल असेट्स के प्रेसिडेंट टॉम जेसोप ने कहा है कि डिजिटल संपत्ति की डिमांड लगातार बढ़ रही है और मार्केटप्‍लेस विकस‍ित हो रहा है, इसीलिए हम भी लोगों को काम पर रखना जारी रखेंगे। 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिडेलिटी डिजिटल असेट्स के वर्तमान में लगभग 200 कर्मचारी हैं। यह  क्‍लाइंट सर्विसेज, टेक्‍नॉलजी एंड ऑपरेशंस में 110 नई पोस्‍ट को भरने की कोशिश कर रही है, जो बिटकॉइन के अलावा भी असेट्स पर फोकस करेंगे। 

टेरायूएसडी (terraUSD) स्‍टेबलकॉइंस में भारी गिरावट के बाद क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में बड़ा क्रैश देखने को मिला था। अब कई हफ्तों बाद लोगों की हाय‍रिंग से जुड़ी यह अच्‍छी खबर सामने आई है। पिछले महीने ही फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स सबसे बड़ी रिटायरमेंट प्‍लान प्रोवाइडर बन गई थी। कंपनी लोगों को बिटकॉइन में अपनी बचत का हिस्‍सा आवंटित करने का ऑफर देती है। बात करें बिटकॉइन की कीमत की, तो यह 31,594 डॉलर (करीब 24,49,700 रुपये) पर बनी हुई है। दुनिया की इस सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ने पिछले साल नवंबर में 69,000 डॉलर के हाई मार्क को छुआ था। उस हिसाब से इसके दाम आधे से भी ज्‍यादा नीचे बने हुए हैं। 

हालांकि इंडस्‍ट्री पर नजर रखने वाले लोग बिटकॉइन में आई गिरावट को चिंता के रूप में नहीं देखते। उनका कहना है कि गंभीर खरीदार वापस इसकी ओर लौट रहे हैं, क्‍योंकि उन्‍हें इसमें मूल्‍य वृद्धि की संभावना दिखाई दे रही है। एक्‍सपर्ट, लंबी समय में इसके विकास को लेकर आशावान बने हुए हैं। 

वहीं, रूस के सेंट्रल बैंक (CBR) ने यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों से बचने के लिए डिजिटल रूबल के ट्रायल की स्पीड बढ़ाने का फैसला किया है। CBR ने पहले डिजिटल रूबल को 2024 में लॉन्च करने की योजना बनाई थी लेकिन अब इसे अगले वर्ष अप्रैल तक प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »