फुटबॉल स्टार Cristiano Ronaldo के साथ मिलकर NFT मार्केटप्लेस FanCraze ने जुटाए 10 करोड़ डॉलर

2021 में स्थापित, FanCraze की स्थापना स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र और पूर्व निवेश बैंकर अंशुम भांबरी (Anshum Bhambri) और दो अन्य लोगों ने की थी।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 21 मार्च 2022 19:26 IST
ख़ास बातें
  • Insight Partners और B Capital Group भी निवेशकों में शामिल
  • FanCraze ने ICC की साझेदारी के साथ की थी मार्केटप्लेस की शुरुआत
  • क्रिकेट के पॉपुलर मोमेंट्स को कैप्चर करने वाले NFT कलेक्टिबल्स शामिल थे

FanCraze द्वारा फंडिंग के लिए एक निर्धारित दृष्टिकोण को अभी तक आधिकारिक नहीं किया गया है

नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) मार्केटप्लेस डेवलपर FanCraze निवेशकों के साथ नए फंडिंग में लगभग 100 मिलियन डॉलर (लगभग 760 करोड़ रुपये) जुटा रहा है, जिसमें कथित तौर पर ग्लोबल फुटबॉल आइकॉन क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) शामिल हैं। वेंचर कैपिटल फर्म्स Insight Partners और B Capital Group के नेतृत्व में सीरीज़ ए राउंड आने वाले हफ्तों में पूरा होने की उम्मीद है और समय के साथ इसके साइज़ में बदलाव देखने को मिल सकता है। FanCraze को पहले Faze Technologies के रूप में जाना जाता था, जिसने संभावित निवेशक के रूप में दक्षिण कोरिया स्थित फाइनेंशियल सर्विस कंपनी Mirae Asset Financial Group को भी शामिल किया है।

Bloomberg की एक रिपोर्ट के अनुसार, FanCraze या फंडिंग राउंड में शामिल कंपनियों द्वारा फंडिंग के लिए एक निर्धारित दृष्टिकोण को अभी तक आधिकारिक नहीं किया गया है।
Advertisement

2021 में स्थापित, FanCraze की स्थापना स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र और पूर्व निवेश बैंकर अंशुम भांबरी (Anshum Bhambri) और दो अन्य लोगों ने की थी।

क्रिकेट एनएफटी मार्केटप्लेस विकसित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के सहयोग से डिजिटल क्रिकेट कलेक्टिबल्स बनाने के बाद कंपनी की यह यात्रा शुरू हुई है। यह FanCraze के एक सीड फंडरेज़िंग राउंड में 17.4 मिलियन डॉलर (लगभग 132 करोड़ रुपये) की लैंडिंग के साथ हुआ।
Advertisement

Dapper की वेबसाइट पर एक प्रेस रिलीज़ से पता चला है कि सीड फंडिंग में जुटाई गई 17.4 मिलियन डॉलर (लगभग 132 करोड़ रुपये) की राशि का नेतृत्व टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट ने किया था, जिसमें पिछले साल Coatue और Sequoia Capital India और Dapper Labs की भागीदारी थी।
Advertisement

CoinDesk की रिपोर्ट के अनुसार, फैनक्रेज के सीईओ अंशुम भांबरी ने उस समय कहा था कि कंपनी का मिशन "क्रिकेट का मेटावर्स बनाना" है। प्लेटफॉर्म Flow पर बनाया गया है। यह वही ब्लॉकचेन नेटवर्क है, जो NBA Top Shot चलाता है।

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, FanCraze ने NFT का अपना पहला पैक जनवरी में बाज़ार में लॉन्च किया। ये एनएफटी गेम के कुछ सबसे पॉपुलर मोमेंट्स को कैप्चर करते हैं, जिसमें MS Dhoni को 2011 वर्ल्ड कप में वानखेड़े स्टेडियम में छक्के के साथ भारत को जीत दिलाना, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का फंबल, युवराज सिंह के अविस्मरणीय छह छक्के और 2003 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सचिन तेंदुलकर द्वारा गेंद को पार्क से बाहर पहुंचाना शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.