Ethereum व्हेल ने खरीदे 442.6 अरब Shiba Inu टोकन, लाखों डॉलर लगाए

Ethereum व्हेल पर नज़र रखने वाली वेबसाइट WhaleStats बताती है कि SHIB के 11.9 मिलियन डॉलर के 442.6 अरब टोकन खरीदने के बाद फंड को 100 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति पहले से रखने वाले वॉलेट में ट्रांस्फर कर दिया गया था।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 मार्च 2022 13:13 IST
ख़ास बातें
  • एक ETH व्हेल ने सिंगल ट्रांजेक्शन में Shiba Inu के 442.6 अरब टोकन खरीदे
  • इनके लिए 11.9 मिलियन डॉलर (लगभग 91.6 करोड़ रुपये) का निवेश किया
  • इस वॉलेट में 100 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति पहले से थी

इस बड़े SHIB व्हेल के वॉलेट में MANA, FTH और SAND सहित कई अन्य altcoins मौजूद थे

एक इथेरियम व्हेल (Ethereum Whale) कथित तौर पर सिंगल ट्रांजेक्शन में पॉपुलर मीम कॉइन Shiba Inu के 442.6 अरब टोकन खरीदने के लिए 11.9 मिलियन डॉलर (लगभग 91.6 करोड़ रुपये) का निवेश किया है। क्रिप्टो जगत के बड़े व्हेल के लेन-देन पर नज़र रखने वाली एक वेबसाइट ने जानकारी दी है कि इस व्हेल ने SHIB की इस बड़ी खरीद को बाद में एक अन्य बड़े वॉलेट में ट्रांस्फर किया है। इतनी बड़ी संख्या में SHIB खरीदने वाला यह पहला व्हेल बताया जा रहा है।

Ethereum व्हेल पर नज़र रखने वाली वेबसाइट WhaleStats बताती है कि SHIB के 11.9 मिलियन डॉलर के 442.6 अरब टोकन खरीदने के बाद फंड को 100 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति पहले से रखने वाले वॉलेट में ट्रांस्फर कर दिया गया था। CryptoGlobe की रिपोर्ट के अनुसार, बीते शुक्रवार तक इस वॉलेट में लगभग 47 मिलियन डॉलर कीमत की SHIB क्रिप्टोकरेंसी थी, जिसके बाद इस वॉलेट में सबसे ज्यादा संख्या में उपलब्ध क्रिप्टो में शिब सबसे ऊपर था।
 

रिपोर्ट बताती है कि SHIB के बाद, इस वॉलेट में Decentraland का MANA था, जिसकी कीमत 21 मिलियन डॉलर थी। इसके बाद Fantom (FTM), The Sandbox का SAND और फिर Ethereum था। इस व्हेल के पास KNC, BAT, CHZ, ENJ, और SUSHI के साथ-साथ कथित तौर पर दर्जनों altcoins भी थे। 

WhaleStats के डेटा से पता चलता है कि टॉप 100 सबसे बड़े ETH व्हेल ने हाल के दिनों में उनके SHIB बैलेंस को 2.216 अरब टोकन तक बढ़ाया है, जो 259% की बढ़ोतरी है।
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि अलग-अलग तरीकों से SHIB को बर्न करने का मकसद रखने वाले व्हेल ट्राजेक्शन पिछले कुछ समय से बढ़ रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी एंटरटेनमेंट फर्म Bigger Entertainment के सीईओ स्टीवन कूपर (Steven Cooper) ने एक ट्वीट में स्पष्ट किया था कि कंपनी SHIB कम्युनिटी को उनके 10% SHIB को बर्न करने में सपोर्ट करना चाहती है।
Advertisement

रिपोर्ट का आगे कहना है कि बिगर एंटरटेनमेंट उन नौ बिजनेस में से एक है, जिन्होंने SHIB को बर्न और क्रिप्टोकरेंसी की सर्कुलेशन सप्लाई को कम करने के लिए अपने प्रॉफिट के हिस्से का उपयोग करने का काम किया है। वर्तमान में, शिबा इनु की शुरुआती सप्लाई का केवल 59% सर्कुलेशन में है, जबकि लॉन्च होने के बाद से अभी तक कुल 410.29 ट्रिलियन SHIB को बर्न कर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.