पिछले 5 हफ्तों में Cardano व्हेल ने खरीदें 20 करोड़ ADA कॉइन्स

पिछले एक साल में लेन-देन की वॉल्यूम में 216% की बढ़ोतरी देखी गई थी। हालांकि, प्लेटफॉर्म के लेटेस्ट डेटा से पता चलता है अप्रैल के बाद से मैट्रिक में गिरावट आई है।

पिछले 5 हफ्तों में Cardano व्हेल ने खरीदें 20 करोड़ ADA कॉइन्स

Photo Credit: Cardano

खबर लिखते समय तक Cardano की भारत में कीमत 64 रुपये के आसपास थी

ख़ास बातें
  • 10 लाख से 1 करोड़ ADA होल्डिंग वाले कुछ व्हेल एड्रेस ने खरीदे करोड़ों ADA
  • पिछले पांच हफ्तों में इन व्हेल्स की होल्डिंग 20 करोड़ ADA हो गई हैं
  • खबर लिखने तक भारत में करीब 64 रुपये में ट्रेड हो रहा था Cardano
विज्ञापन
क्रिप्टो मार्केट में व्हेल (Crypto Whales) का दबदबा रहता है। ये वो अकाउंट होते हैं, जो बड़े पैमाने पर क्रिप्टो को रखते हैं या उन्हें खरदते-बेचते हैं। साल की शुरुआत में क्रिप्टो मार्केट में आई भारी गिरावट के बाद भी मार्केट में व्हेल एक्टिविटी कम होती नज़र नहीं आ रही है। एक क्रिप्टो एनालिटिक प्लेटफॉर्म का लेटेस्ट डेटा दिखाता है कि Cardano (ADA) व्हेल ने पिछले कुछ हफ्तों में लगभग 20 करोड़ ADA खरीद डाले हैं। 

क्रिप्टो एनालिटिक प्लेटफॉर्म Santiment के अनुसार, 10 लाख से 1 करोड़ ADA रखने वाले कुछ Cardano व्हेल एड्रेस के ग्रुप ने पिछले पांच हफ्तों में अपनी होल्डिंग को 20 करोड़ ADA पर पहुंचा दिया है, जबकि कार्डानो इस समय अपने 15 महीनों की सबसे कम कीमत पर ट्रेड हो रहा है। Gadgets 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, खबर लिखते समय तक Cardano की भारत में कीमत करीब 64 रुपये थी।
 

Santiment का डेटा दिखाता है कि व्हेल ने कुछ महीनों पहले तक बड़ी मात्रा में अपने ADA कॉइन्स को डंप किया था। बड़े पैमाने पर कॉइन्स की इस डंपिंग ने सितंबर 2021 में अपने चरम पर पहुंचने के बाद से नौवीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत को 75% तक कम कर दिया था। खरीदारी के दबाव में बढ़ोतरी का अनिवार्य रूप से मतलब यह हो सकता है कि व्हेल आने वाले समय में संभावित रिकवरी पर नजर गड़ाए हुए हैं।

Cryptopotato की रिपोर्ट कहती है कार्डानो ने साल की पहली तिमाही में महत्वपूर्ण नेटवर्क गतिविधि हासिल की। ब्लॉकचेन पर लार्ज ट्रांजेक्शन वॉल्यूम (LTV) ने इंस्टिट्यूशन्ल डिमांड में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं।

एक अन्य एनालिटिक प्लेटफॉर्म IntoTheBlock ने मार्च के आखिर में बताया था कि साल की शुरुआत के बाद से, LTV कार्डानो पर 1.35 बिलियन ADA प्रति दिन से बढ़कर 69 बिलियन ADA हो गया है, जो केवल तीन महीनों में 50 गुना से अधिक की बढ़ोतरी है।
 

पिछले एक साल में लेन-देन की वॉल्यूम में 216% की बढ़ोतरी देखी गई थी। हालांकि, प्लेटफॉर्म के लेटेस्ट डेटा से पता चलता है अप्रैल के बाद से मैट्रिक में गिरावट आई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »