Ethereum Whale के 4 लाख करोड़ Shiba Inu कॉइन खरीदने से SHIB का प्राइस 10% बढ़ा

इस व्हेल के पास अब 14.4 करोड़ डॉलर ( लगभग 1,087.89 करोड़ रुपये) के Shiba Inu टोकन हैं, जो पोर्टफोलियो में Ethereum बेस्ट टोकन्स का 26 प्रतिशत है

Ethereum Whale के 4 लाख करोड़ Shiba Inu कॉइन खरीदने से SHIB का प्राइस 10% बढ़ा

कमर्शियल इंडस्ट्री में भी इस टोकन को स्वीकार करने वाली फर्मों की संख्या बढ़ रही है

ख़ास बातें
  • SHIB की भारी खरीदारी से इसकी प्रतिशत में वैल्यू Bitcoin से अधिक बढ़ी है
  • कुछ रिटेल चेन्स ने भी इसे पेमेंट के तौर पर स्वीकार करना शुरू किया है
  • ट्रैवल कंपनी Travala भी Shiba Inu में पेमेंट ले रही है
विज्ञापन
एक Ethereum व्हेल के 13.4 करोड़ डॉलर (लगभग 1,012 करोड़ रुपये) की सिंगल ट्राजैक्शन में 4 लाख करोड़ Shiba Inu (SHIB) टोकन खरीदने से इसकी वैल्यू 10 प्रतिशत बढ़ गई। पिछले एक दिन में पूरे क्रिप्टो मार्केट में तेजी आई है और अधिकतर लोकप्रिय क्रिप्टो कॉइन्स के प्राइसेज बढ़े हैं। हालांकि, एक whale के SHIB की भारी खरीदारी करने से इसकी प्रतिशत में वैल्यू Bitcoin और Ether से बहुत अधिक बढ़ी है। 

टॉप 1,000  Ethereum व्हेल्स के वॉलेट्स को ट्रैक करने वाले WhaleStats के एक ट्वीट के अनुसार, ये व्हेल्स अभी Shiba Inu की सबसे अधिक ट्रेडिंग कर रही हैं और इसमें इनकी सबसे बड़ी होल्डिंग है। यह शायद पहली बार है कि जब इन व्हेल्स के लिए Shiba Inu पहली पसंद बना है। 4 लाख करोड़ SHIB टोकन खरीदने वाले व्हेल के पास अब 14.4 करोड़ डॉलर ( लगभग 1,087.89 करोड़ रुपये) के Shiba Inu टोकन हैं, जो पोर्टफोलियो में Ethereum बेस्ट टोकन्स का 26 प्रतिशत है। लगभग 50 लाख डॉलर (लगभग 3,776.34 करोड़ रुपये) के इसके वॉलेट में मेटावर्स टोकन्स, Sandbox और GALA की हिस्सेदारी लगभग 12.2 करोड़ डॉलर (लगभग 921.52 करोड़ रुपये) की है। इस वॉलेट की बाकी होल्डिंग  MATIC, Enjin और Loopring जैसे कॉइन्स में है।

हाल ही में Shiba Inu ने टॉप 1,000 Ethereum वॉलेट्स में डॉलर में वैल्यू के लिहाज से पहला स्थान दोबारा हासिल किया था। इससे पहले इसके प्राइस में लगातार गिरावट आने से यह तीसरे स्थान पर खिसक गया था। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में Shiba Inu में व्हेल्स की खरीदारी बढ़ने से इसकी वैल्यू में तेजी आई है। इसके बाद से यह पहले स्थान पर बरकरार है। इन व्हेल्स के पास इसकी 7.71 प्रतिशत होल्डिंग है, जिसकी वैल्यू एक अरब डॉलर (लगभग 7,554.85 करोड़ रुपये) की है। कमर्शियल इंडस्ट्री में भी इस टोकन को स्वीकार करने वाली फर्मों की संख्या बढ़ रही है। हाल ही में अमेरिका की सबसे बड़ी मूवी थिएटर चेन AMC ने Shiba Inu में मूवी टिकट्स के लिए पेमेंट लेने की घोषणा की थी। इसके अलावा कुछ रिटेल चेन्स ने भी इसे पेमेंट के तौर पर स्वीकार करना शुरू किया है । AMC Theatres ने बिटकॉइन, इथेरियम और कुछ अन्य क्रिप्टोकरंसीज के जरिए भी पेमेंट लेने की शुरुआत की है। 

ब्लॉकचेन-बेस्ड ट्रैवल कंपनी, Travala ने अपनी वेबसाइट पर Shiba Inu में पेमेंट के लिए ऑप्शन जोड़ा है। Travala पर दुनिया भर के लगभग 20 लाख होटल्स और 600 से अधिक एयरलाइंस की फ्लाइट्स के लिए बुकिंग कराई जा सकेगी। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Etherium, Whale, shiba inu, Bitcoin, Value, Blockchain
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  2. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  3. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  4. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  5. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  7. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  8. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  9. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  10. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »