Ethereum का ईको-फ्रेंडली Merge अपग्रेड टेस्ट के आखिरी पड़ाव पर

अपग्रेड के बारे में कहा जा रहा है कि यह माइनिंग पावर यूसेज को 99.95 प्रतिशत तक घटा देगा

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 11 अगस्त 2022 19:11 IST
ख़ास बातें
  • Merge के रिलीज से पहले इसे Tether और Circle Pay का सपोर्ट मिल गया है
  • Tether ने Merge को ब्लॉकचेन इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण क्षण बताया
  • सब ठीक रहा तो मर्ज अपग्रेड 19 सितंबर को हो जाएगा लाइव

Ethereum का Merge अपग्रेड फाइनल टेस्टिंग फेज में पहुंच गया है

Ethereum का Merge अपग्रेड फाइनल टेस्टिंग फेज में पहुंच गया है, यानि कि बहुत जल्दी अपग्रेड रोल आउट होने के करीब होगा। अपग्रेड फाइनल टेस्टिंग के लिए जॉइरली टेस्ट नेटवर्क (Goerli test network) पर भेज दिया गया है। अपग्रेड के बारे में कहा जा रहा है कि यह माइनिंग पावर यूसेज को 99.95 प्रतिशत तक घटा देगा। अपग्रेड पर काम कर रहे डेवलपर्स ने जॉइरली कोड को Parter नाम के प्रूफ ऑफ स्टेक (PoS) फॉर्क के साथ जॉइन कर लिया है। Merge के अलाइनमेंट को Goerli के साथ एक्टिवेट कर दिया गया है। इसके फाइनल होने के बाद मर्ज अपग्रेड को इथेरियम के वर्तमान प्रूफ ऑफ वर्क (PoW) माइनिंग मॉडल से एनर्जी एफिशिएंट मॉडल PoS पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। 

Merge के माध्यम से इथेरियम की वर्तमान एक्जिक्यूशन लेयर को इसकी नई PoS लेयर के साथ जोड़ा जा रहा है जिसे Beacon Chain कहा जाता है। Goerli उन तीन आखिरी पब्लिक टेस्ट नेट में से है जिनमें से हाल के महीनों में Merge गुजरा है। इससे पहले ब्लॉकचेन अपग्रेड ने Sepolia और Ropsten टेस्ट नेट में अच्छे परिणाम दिखाए थे। यानि कि Goerli अब मर्ज के लिए आखिरी पड़ाव बचा है। 

CoinDesk की रिपोर्ट के अनुसार नेटवर्क को PoS में तब परिवर्तित किया गया जब टर्मिनल टोटल डिफिकल्टी (Terminal Total Difficulty (TTD) 1:45 UTC पर 10,790,000 को पार कर गई। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो मर्ज अपग्रेड 19 सितंबर को लाइव हो जाएगा। डेवलपर्स इथेरियम अपग्रेड के लिए गहन टेस्ट कर रहे हैं क्योंकि ब्लॉकचेन पर 7,61,110 करोड़ रुपये की DeFi ऐप्स को सपोर्ट किया गया है और इन्हें लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लिया जा सकता है। 

Merge के रिलीज से पहले इसे Tether और Circle Pay का सपोर्ट मिल गया है। Tether ने Merge को ब्लॉकचेन इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक का नाम दिया है। इसलिए टीथर ने अपने रिलीज शेड्यूल के अनुसार मर्ज को सपोर्ट करने एरेंजमेंट करना शुरू करने का फैसला किया है। Circle Pay ने भी कहा है कि एक बार मर्ज रिलीज हो जाएगा तो यह USD Coin के ऑपरेशन के लिए इथेरियम के केवल मर्ज वर्जन को ही इस्तेमाल करेगा। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  3. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  5. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  6. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  7. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  8. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  10. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.