Ether निवेशकों की होने वाली है चांदी! क्रिप्टोकरेंसी में आउटफ्लो दे रहा बडे़ उछाल के संकेत

मार्च 2022 में हुआ आउटफ्लो अक्टूबर 2021 के आउटफ्लो से भी बड़ा है और इसी के चलते यह ईथर की कीमतों में 15 प्रतिशत से भी अधिक की वृद्धि लेकर आ सकता है।

Ether निवेशकों की होने वाली है चांदी! क्रिप्टोकरेंसी में आउटफ्लो दे रहा बडे़ उछाल के संकेत
ख़ास बातें
  • मार्च 2022 में हुआ Ether आउटफ्लो अक्टूबर 2021 के आउटफ्लो से भी बड़ा है।
  • ईथर का ग्लोबल प्राइस 2,973 डॉलर (लगभग 2,25,789 रुपये) पर चल रहा है।
  • बिटकॉइन की कीमत में भी अब तक 8 प्रतिशत की बढ़त हो चुकी है।
विज्ञापन
Ethereum ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल टोकन Ether को लेकर पिछले दिनों बड़ी हलचल देखने को मिली है, जो संकेत है कि इस क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस में बड़ा उछाल देखा जा सकता है। इस हफ्ते की शुरुआत में क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज्स में से बड़ी भारी मात्रा ईथेरियम को विड्रा किया गया है। एक नई रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि इस हफ्ते क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज्स में 50 करोड़ ईथर टोकनों को विड्रा किया गया है। इस आउटफ्लो से साफ जाहिर होता है कि निवेशक क्रिप्टोकरेंसी को होल्ड करना चाहते हैं जो दूसरे रूप में इसकी बढ़ती कीमतों का संकेत माना जाता है। 

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट रिसर्च फर्म IntoTheBlock ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में जो डेटा शेयर किया है, वो बताता है कि बीते मंगलवार को क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज्स में से 1 लाख 80 हजार ईथर को विड्रा किया गया है। कंपनी के अनुसार, अक्टूबर 2021 के बाद यह किसी भी एक्सचेंज में से अब तक का सबसे बड़ा विड्रॉल है। अक्टूबर के जिस आउटफ्लो का कंपनी ने रेफरेंस दिया है, वह ईथर की कीमतों में 15 प्रतिशत की बढ़त से 10 दिन पहले हुआ था। 

इसका अर्थ यह निकलता है कि अब मार्च 2022 में हुआ आउटफ्लो अक्टूबर 2021 के आउटफ्लो से भी बड़ा है और इसी के चलते यह ईथर की कीमतों में 15 प्रतिशत से भी अधिक की वृद्धि लेकर आ सकता है। रिसर्च फर्म के आंकडे़ कहते हैं कि ईथर में ये बढ़त अभी से नजर भी आने लगी है। 15 मार्च को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 2,590 डॉलर (लगभग 1,96,701 रुपये) थी। उसके बाद से इसकी कीमत में लगातार बढ़त देखी जा रही है। 18 मार्च को इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत ग्लोबल एक्सचेंज्स पर 2,814 डॉलर (लगभग 2,13,713 रुपये) थी। इसकी पिछले 4 दिनों की परफॉर्मेंस रिसर्च फर्म के पूर्वानुमान पर मुहर लगाती दिखती है। खबर लिखने के समय तक ईथर का ग्लोबल प्राइस 2,973 डॉलर (लगभग 2,25,789 रुपये) पर था। पिछले 5 दिनों के ये आंकडे़ साफ संकेत देते हैं कि ईथर की कीमतों में अगले कुछ दिनों में लगातार बढ़त देखी जा सकती है इसलिए निवेशक तेजी से एक्सचेंज्स में से इथेरियम को विड्रा कर रहे हैं ताकि टोकन को होल्ड किया जा सके। 

IntoTheBlock की रिपोर्ट को एक अन्य रिपोर्ट भी सपोर्ट करती नजर आती है। ब्लॉकचेन डेटा प्लेटफॉर्म Chainalysis की मानें तो मंगलवार के दिन ही एक्सचेंज्स में से 3 लाख 52 हजार 317 ETH वि़ड्रा किए गए थे। चेनालिसिस ने पिछले 6 महीनों में इस क्रिप्टोकरेंसी में इतना बड़ा आउटफ्लो दर्ज नहीं किया है। फर्म मानती है कि इतना बड़ा आउटफ्लो जाहिर तौर पर इस क्रिप्टोकरेंसी में एक बड़े उछाल का संकेत है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में लगभग सभी क्रिप्टोकरेंसी में उछाल दिख रहा है। बिटकॉइन की कीमत में भी अब तक 8 प्रतिशत की बढ़त हो चुकी है। इस क्रिप्टोकरेंसी में भी आउटफ्लो लगातार बना हुआ है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »