Ether में तेजी बरकरार, Bitcoin व दूसरी कई क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट

CoinMarketCap के अनुसार ग्लोबल लेवल पर बिटकॉइन 64,542 डॉलर (लगभग 48,05,855 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 11 नवंबर 2021 14:26 IST
ख़ास बातें
  • Ether 5,086 डॉलर (लगभग 3.78 लाख रुपये) प्रति टोकन पर ट्रेड कर रहा है।
  • Tether, USD Coin, Litecoin और Chainlink में दिखी बढ़त।
  • बिटकॉइन जैसे बड़ी कीमत वाले ऐसेट्स की स्टोरेज बढ़ गई है।

Cardano Ripple, Polkadot, Shiba Inu, और Dogecoin में गिरावट दर्ज की गई है।

Bitcoin ट्रेड लगातार कई दिनों से बढ़त के साथ खुल रहा था। मगर आज इसकी शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई। ओपनिंग में बिटकॉइन को 2.4% की गिरावट देखने को मिली। हालांकि वर्तमान में यह अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर ही टिका हुआ है और पिछले कई दिनों से घटती-बढ़ती कीमतों के बावजूद भी उस स्तर को बनाए हुए है। प्राइस ट्रैकर CoinMarketCap के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी 64,542 डॉलर (लगभग 48,05,855 रुपये) पर ट्रेड कर रही है। भारत में बिटकॉइन की कीमत क्रिप्टो कॉइन ट्रेडिंग के साथ 71,066 डॉलर (लगभग 52,91,595 रुपये) प्रति टोकन पर है। बिटकॉइन की कीमत में गिरावट ने ईथर को छोड़कर, कई altcoins के प्राइस चार्ट को लाल रंग में रंग दिया।

गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार 0.90% की बढ़त के साथ Ether 5,086 डॉलर (लगभग 3.78 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कारोबार कर रहा है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने 9 नवंबर को 4,840 डॉलर (लगभग 3.6 लाख रुपये) का एक नया सर्वकालिक उच्च स्तर दर्ज किया था। उसके बाद से इसका लगातार बढ़ना जारी है। 

दिन की शुरुआत गिरावट के साथ करने वाले Altcoins में Cardano, Ripple, Polkadot, Shiba Inu, और Dogecoin सहित कई अन्य भी शामिल रहे। क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX की रिसर्च टीम ने गैजेट्स 360 को बताया कि अमेरिका में इनफ्लेशन अक्टूबर में 6.2 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो 30 वर्षों में सबसे अधिक है। पिछले कुछ घंटों में 68,950 डॉलर (लगभग 51.3 लाख रुपये) के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के साथ, बिटकॉइन जैसे बड़ी कीमत वाले ऐसेट्स की स्टोरेज बढ़ गई है। 

Ether के अलावा कुछ और क्रिप्टोकरेंसियों की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। इनमें Tether, USD Coin, Litecoin और Chainlink का नाम रहा। हाल के दिनों में प्राइस चार्ट में ग्रीन कलर का ही बोलबाला देखने को मिल रहा है। अब चार्ट में रेड कलर भी अपनी जगह बढ़ा रहा है। इस पर इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार का इस तरह से ऊपर नीचे हिलना-डुलना ही उसकी सेहत के लिए अच्छा है। 

CoinDCX टीम ने कहा, "यह देखते हुए कि पिछले कुछ हफ्तों में क्रिप्टो बाजार गर्म हो गया है, यह सुधार वाली चाल न केवल अच्छी है, बल्कि बुल रन के अगले चरण के लिए ऐसेट क्लास को तैयार करने के लिए जरूरी भी है।"
Advertisement
इसी बीच विश्वभर से क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने की खबरों का लगातार आना जारी है। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के नए चुने गए मेयर एरिक एडम ने घोषणा की है कि "Big Apple" NYCCoin नामक अपना स्वयं का क्रिप्टो कॉइन जल्द ही प्राप्त करने वाली है। अमेरिका में मियामी ने भी इस साल की शुरुआत में "मियामी कॉइन" नामक एक सिटी कॉइन लॉन्च किया था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  2. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  3. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  4. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  5. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  6. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  7. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  8. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  10. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.