ETH व्हेल्स ने बेचें 323 खरब Shiba Inu टोकन, टॉप होल्डिंग्स में 5वें नंबर पर फिसला टोकन

क्रिप्टो व्हेल्स की एक्टिविटी को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म WhaleStats के अनुसार, 100 बड़े इथेरियम व्हेल्स ने 323,362,974,939 शिबा इनु टोकनों को मार्केट में वापस भेज दिया है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 सितंबर 2022 10:56 IST
ख़ास बातें
  • आज यानि 1 सितम्बर को शिबा इनु की ट्रेड ओपनिंग गिरावट के साथ हुई
  • 100 बड़े इथेरियम व्हेल्स ने 323,362,974,939 शिबा इनु बेचे
  • आज इसकी कीमत में 2.11% का नुकसान दिखाई दे रहा है

भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर शिबा इनु की कीमत 0.000963 रुपये पर चल रही है

क्रिप्टो व्हेल्स किसी भी डिजिटल टोकन की कीमत को प्रभावित कर सकते हैं। इनके पास इतनी मात्रा में टोकन रिजर्व होता है कि वह टोकन की डिमांड और सप्लाई को बड़े पैमाने पर प्रभावित कर सकता है। शिबा इनु के लिए भी एक व्हेल ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म ने ऐसी ही खबर दी है। प्लेटफॉर्म के अनुसार, इथेरियम व्हेल्स ने बड़ी संख्या में Shiba Inu टोकन सेल किए हैं। प्लेटफॉर्म के द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार व्हेल्स ने 323 खरब शिबा इनु टोकनों की सेल की है। 

क्रिप्टो व्हेल्स की एक्टिविटी को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म WhaleStats के अनुसार, 100 बड़े इथेरियम व्हेल्स ने 323,362,974,939 शिबा इनु टोकनों को मार्केट में वापस भेज दिया है, यानि कि इन्हें सेल कर दिया है। इन टोकनों की कीमत 40 लाख डॉलर के लगभग बताई गई है। इससे पहले व्हेल्स के पास 151,728,733 डॉलर के टोकन थे। अब यह आंकड़ा 147,532,685 डॉलर पर आ गया है। इनके पोर्टफोलियो में शिबा इनु का हिस्सा अब केवल 5.13% रह गया है। 

शिबा इनु दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी है। लगभग तीन हफ्ते पहले तक शिबा इनु इथेरियम व्हेल्स के लिए टॉप 10 होल्डिंग्स में पहले स्थान पर था। अब बिकवाली के बाद इसका स्थान पहले से पांचवां रह गया है। यानि कि इथेरियम व्हेल्स द्वारा होल्ड की जाने वाली टॉप क्रिप्टोकरेंसी में यह फिसलकर 5वें नम्बर पर आ गया है। होल्डर्स की बात करें तो शिबा इनु के पास 1,213,828 होल्डर्स हैं। 

वहीं, इसके प्राइस ट्रेंड पर नजर डालें तो आज यानि 1 सितम्बर को शिबा इनु की ट्रेड ओपनिंग गिरावट के साथ हुई है। महीने का पहला दिन शिबा इनु के लिए गिरावट लेकर आया है। आज इसकी कीमत में 2.11% का नुकसान दिखाई दे रहा है। खबर लिखे जाने के समय पर भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर शिबा इनु की कीमत 0.000963 रुपये पर थी। एक दिन पहले शिबा इनु की कीमत में 0.20% की मामूली बढ़त दर्ज हुई थी। व्हेल्स द्वारा टोकन सेल का इसकी कीमत पर क्या असर पड़ता है यह आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Shiba Inu, Shiba Inu news, Shiba Inu Trading news

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.