एलन मस्क की ट्विटर प्रोफाइल फोटो से Dogecoin फिर 10 प्रतिशत उछला!

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने Twitter पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदली है। इसमें वह सनग्लासेज लगाए हुए दिख रहे हैं। इसमें उनका चेहरा ही दिख रहा है और चेहरे पर सनग्लासेज दिख रहे हैं। मगर इनमें DOGE की छवि भी दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जुलाई 2021 22:29 IST
ख़ास बातें
  • डॉजकॉइन की कीमतों में रविवार को 10% का उछाल आ गया।
  • Twitter पर एलन मस्क के प्रोफाइल पिक्चर बदले जाने का हुआ असर।
  • भारत में डॉजकॉइन की वर्तमान कीमत 13.17 रुपये पर है।

वर्तमान में डॉजकॉइन की कीमत 0.18 डॉलर (लगभग 13.49 रुपये) है।

एलन मस्क और Dogecoin का नाता काफी गहरा है। भले ही वह इस डिजिटल कॉइन को लेकर किसी भी तरह का ट्वीट या टिप्पणी क्यों न करें, कॉइन की कीमतें प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाती हैं। हालांकि वह पूरी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को प्रभावित नहीं कर सकते हों मगर उनके सोशल मीडिया पोस्ट अपना प्रभाव जरूर दर्शाते हैं। अब टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने Twitter पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदली है। इसमें वह सनग्लासेज लगाए हुए दिख रहे हैं। इसमें उनका चेहरा ही दिख रहा है और चेहरे पर सनग्लासेज दिख रहे हैं। मगर इनमें DOGE की छवि भी दिखाई दे रही है।

Twitter पर एलन मस्क के प्रोफाइल पिक्चर बदले जाने का असर यह हुआ कि इस कॉइन की कीमतों में रविवार को 10% का उछाल आ गया। यह उछाल उस वक्त आया जब डॉजकॉइन के सह-संस्थापक जैक्सन पामर ने भी ट्विटर पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के साथ अपनी असंतुष्टि जाहिर की। 
Advertisement
मस्क की ट्विटर की प्रोफाइल तस्वीर में बदलाव एक दिन बाद आया जब उन्होंने ट्वीट किया कि उनका अपना बेटा "अपने Doge को एक चैम्प की तरह पकड़ रहा था।" प्रोफाइल पिक्चर बदले जाने के बाद से कॉइन की कीमतों में दस प्रतिशत का उछाल देखा गया जो कि रविवार के दिन दर्ज किया गया। 

CoinMarketCap के अनुसार, डॉगकॉइन के अन्य सह-संस्थापक बिली मार्कस ने मस्क की मार्केट मूविंग पावर्स के बारे में अपना स्वयं का मीम पोस्ट करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया - जो कि बहस का विषय है। डॉजकॉइन के लाभ का आधा हिस्सा पहले ही क्रिप्टोकरेंसी के साथ मिटा दिया गया है। वर्तमान में डॉजकॉइन की कीमत 0.18 डॉलर (लगभग 13.49 रुपये) है। 19 जुलाई को यह खबर लिखे जाने के समय पर भारत में डॉजकॉइन की कीमत 13.17 रुपये थी। 

पुराने दिनों की तुलना में क्रिप्टोकरेंसी समुदाय मस्क के ट्वीट्स से थक गया हो सकता है, जिससे उसका प्रभाव एक और गुजरने वाली सनक के रूप में फीका हो सकता है। लगातार अस्थिरता दर्शाने वाली क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को लेकर निवेशक अब अपने विवेक से निर्णय लेने लगे हैं। उनका मत है कि कोई एक व्यक्ति किसी मार्केट की चाल को निर्धारित नहीं कर सकता है।

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  3. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  3. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  4. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  6. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  9. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  10. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.