एलन मस्क ने फिर की Dogecoin की तारीफ, SHIB के बारे में दिया चौंकाने वाला बयान!

एलन मस्क ने "डॉजकॉइन करोड़पति" ग्लौबर कॉन्टेसोटो के जवाब में ट्वीट किया कि वह Dogecoin को "लोगों के क्रिप्टो" (the people's crypto) के रूप में देखते हैं और बताया कि वह क्रिप्टोकरेंसी को सपोर्ट क्यों करते हैं।

एलन मस्क ने फिर की Dogecoin की तारीफ, SHIB के बारे में दिया चौंकाने वाला बयान!

मस्क ने एक बयान में यह कहते हुए सबको चौंका दिया कि उनके पास वास्तव में कोई SHIB टोकन नहीं है।

ख़ास बातें
  • एलन मस्क ने "डॉजकॉइन करोड़पति" ग्लौबर कॉन्टेसोटो के जवाब में किया ट्वीट।
  • मस्क ने एक सर्वे के बारे में एक ट्वीट का जवाब देते हुए DOGE की तारीफ की।
  • भारत में आज डॉजकॉइन प्राइस 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20.70 रुपये है।
विज्ञापन
एलन मस्क ने "डॉजकॉइन करोड़पति" ग्लौबर कॉन्टेसोटो के जवाब में ट्वीट किया कि वह Dogecoin को "लोगों के क्रिप्टो" (the people's crypto) के रूप में देखते हैं और बताया कि वह क्रिप्टोकरेंसी को सपोर्ट क्यों करते हैं। मस्क के पालतू कुत्ते फ्लोकी के बारे में मस्क के ट्वीट में आमतौर पर शीबा इनु (SHIB) की कीमतें बढ़ जाती हैं। मगर टेस्ला के सीईओ मस्क ने अब सीधे रिकॉर्ड बना दिया यह खुलासा करते हुए कि उनके पास वास्तव में कोई SHIB टोकन नहीं है। मगर साथ ही ये भी कहा कि डॉजकॉइन (DOGE) उनके पर्सनल पोर्टफोलियो का हिस्सा है। मस्क ट्विटर पर इस मीमकॉइन की तारीफ कर रहे थे, यह साफ करते हुए कि वह डॉजकॉइन का समर्थन करते हैं क्योंकि "यह लोगों की क्रिप्टो की तरह है।" यह सेलिब्रिटी आमतौर पर अपने क्रिप्टो से जुड़े ट्वीट्स को छोटा और अर्थ समझाने के लिए खुला रखना पसंद करते हैं, लेकिन एक रेअर स्विच में मस्क ने अपने इन्वेस्टमेंट कॉल्स के बारे में विस्तार से बताने का फैसला किया।

मस्क ने एक सर्वे के बारे में एक ट्वीट का जवाब देते हुए DOGE की तारीफ की, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका में लगभग 33% क्रिप्टोकरेंसी मालिक डॉजकॉइन होल्डर हैं। मस्क ने कहा, "मैंने टेस्ला में प्रोडक्शन लाइन पर या स्पेसएक्स के खुद के Doge में रॉकेट बनाने वाले बहुत से लोगों से बात की। वे फाइनेंशिअल एक्सपर्ट्स या सिलिकॉन वैली टेक्नोलॉजिस्ट नहीं हैं। इसलिए मैंने Doge का सपोर्ट करने का फैसला किया- यह लोगों की क्रिप्टो की तरह लगा," मस्क ने एक ट्वीट में कहा।

जबकि यहां जो सर्वे है वो एक अलग सर्वे है, जो ऑस्ट्रेलियाई रिसर्च फर्म Finder के नतीजों से पुष्टि करता है। इन्होंने हाल ही में एक स्टडी को पब्लिश किया था जिसमें कहा गया था कि अमेरिका में लगभग 30 प्रतिशत क्रिप्टो होल्डर्स ने डॉजकॉइन के मालिक होने का दावा किया था।
ऐसा पहली बार नहीं है जब मस्क ने डॉजकॉइन के बारे में कोई ट्वीट किया है। उनके ट्वीट्स पहले भी इस मीमकॉइन की कीमत में उतार चढ़ाव का कारण बनते रहे हैं। मंगलवार 26 अक्टूबर को यह खबर लिखने के समय भारत में डॉजकॉइन की कीमत 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20.70 रुपये पर थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »