Elon Buys Twitter (EBT) टोकन की कीमत में आया 10,500% का उछाल!

25 अप्रैल से अगले 24 घंटों में EBT टोकन की कीमत $0.00000009443 थी, जो 10,524% का उछाल था।

Elon Buys Twitter (EBT) टोकन की कीमत में आया 10,500% का उछाल!

Elon Musk द्वारा Twitter खरीदने के बाद Dogecoin की कीमत में भी हलचल हुई है

ख़ास बातें
  • 21 अप्रैल को बनाया गया था Elon Buys Twitter टोकन
  • एक्सपर्ट्स ने इसे बताया पंप और डंप स्कीम
  • मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा है
विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्‍क (Elon Musk) द्वारा ट्विटर को खरीदते ही न केवल सोशल मीडिया पर, बल्कि क्रिप्टो मार्केट में भी जबरदस्त हलचल देखने को मिली है। जहां एक ओर कुछ कॉइन्स की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। वहीं, दूसरी ओर मीम-कॉइन के क्षेत्र में Elon Buys Twitter (EBT) नाम का एक नया टोकन आ गया है, जिसने कथित तौर पर आने के साथ ही 10,500% का उछाल दर्ज किया है।

CoinMarketCap के अनुसार, 25 अप्रैल से अगले 24 घंटों में EBT टोकन की कीमत $0.00000009443 थी, जो 10,524% का उछाल था। हालांकि खबर लिखते समय तक, Elon Buys Twitter टोकन $0.000003321 पर ट्रेड हो रहा था।

प्लेटफॉर्म आगे यह भी जानकारी देता है कि इस टोकन को 21 अप्रैल को बनाया गया था और इसे OpenOcean और PancakeSwap जैसे डिसेंट्रलाइज़्ड एक्सचेंज पर ट्रेड किया जा रहा है।

Business Today की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपर्ट्स का मानना ​​​​है कि टोकन एक पंप और डंप स्कीम है और निवेशकों को डिसेंट्रलाइज़्ड एक्सचेंज्स पर ऐसे मीम कॉइन में निवेश करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

बता दें, ट्विटर (Twitter) 44 अरब डॉलर में एलन मस्‍क का हो गया है। इसका सीधा मतलब यह है कि लाखों यूजर्स और बड़े ग्‍लोबल लीडर्स की मौजूदगी वाला यह सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म अब प्राइवेट हाथों में होगा, जिसके मालिक एलन मस्‍क हैं।  

एलन मस्‍क और ट्विटर बोर्ड के बीच इस डील पर पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी। बीते हफ्ते इसमें अनिश्‍चितता दिखाई दी, लेकिन जिस तरह का ऑफर एलन मस्‍क की तरफ से दिया गया, उसके बाद ट्विटर बोर्ड ने डील को मंजूरी दे दी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्‍क, ट्विटर को 54.20 डॉलर प्रति शेयर कीमत में खरीदने को तैयार है। यह बातचीत अब आगे बढ़ गई है। इसका सीधा मतलब यह है कि ट्विटर अब एक पब्‍लिक कंपनी ना होकर प्राइवेट कंपनी के तौर पर आगे बढ़ेगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »