Bitcoin की कीमतों में गिरावट का उठाया फायदा! इस देश ने और खरीदे 410 कॉइन

साल 2022 में बिटकॉइन अब तक के अपने न्यूनतम मूल्य पर है और वर्तमान में 33,645 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 25 जनवरी 2022 11:46 IST
ख़ास बातें
  • अल सल्वाडोर ने 15 मिलियन डॉलर के नए बिटकॉइन खरीदे हैं
  • अल सल्‍वाडोर के 40 वर्षीय राष्‍ट्रपति ने अपने फॉलोवर्स को जानकारी दी है
  • इस देश के पास अब 1500 से अधिक बिटकॉइन होने का अनुमान है

पिछले सप्‍ताह क्रिप्‍टो मार्केट के क्रैश होने की मुख्‍य वजह रूस के सेंट्रल बैंक के प्रस्‍ताव को माना जा रहा है। इसमें क्रिप्टो गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है।

Photo Credit: Nayib bukele/Facebook

पिछले साल बिटकॉइन (Bitcoin) को लीगलाइज बनाने वाला मध्य अमेरिकी देश ‘अल सल्वाडोर' अपने खजाने में बिटकॉइन की संख्या को कई गुना बढ़ा रहा है। बिटकॉइन में आई हालिया गिरावट के बाद अल सल्वाडोर ने 15 मिलियन डॉलर (लगभग 110 करोड़ रुपये) में 410 और बिटकॉइन टोकन का एक बैच खरीदा है। हाल के दिनों में बिटकॉइन की कीमतें 42,270 डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये) से गिरकर 35,000 डॉलर (लगभग 25 लाख रुपये) पर आ गई हैं। अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी का खुलासा किया।

अल सल्‍वाडोर के 40 वर्षीय राष्‍ट्रपति ने अपने 3.4 मिलियन फॉलोवर्स को ट्वीट किया कि कुछ लोग वास्तव में सस्ते में बेच रहे हैं।' इस देश के पास अब 1500 से अधिक बिटकॉइन होने का अनुमान है, जिसका मूल्य 50 मिलियन डॉलर (लगभग 375 करोड़ रुपये) से ज्‍यादा हो सकता है।
CoinMarketCap के अनुसार, साल 2022 में बिटकॉइन अब तक के अपने न्यूनतम मूल्य पर है और वर्तमान में 33,645 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

पिछले सप्‍ताह क्रिप्‍टो मार्केट के क्रैश होने की मुख्‍य वजह रूस के सेंट्रल बैंक के प्रस्‍ताव को माना जा रहा है। इसमें क्रिप्टो गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है। मौजूदा वक्‍त में क्रिप्‍टोकरेंसी कीमतें काफी नीचे चली गई हैं और ज्‍यादातर क्रिप्टोकरेंसी नुकसान के संकेत दे रही हैं। 
Advertisement

हालांकि राष्‍ट्रपति बुकेले, बिटकॉइन की अस्थिरता से प्रभावित नहीं लग रहे। आगे भी वह बिटकॉइन को लेकर अपने सकारात्‍मक रुख पर कायम रह सकते हैं। 

देश में क्रिप्‍टो को स्‍वीकार करने के लिए राष्‍ट्रपति बुकेले कई पहल कर रहे हैं। इनमें बिटकॉइन एटीएम की स्‍थापना से लेकर अल साल्वाडोर के लिए चिवो (Chivo) नाम का बिटकॉइन वॉलेट बनाने जैसी कोशिशें शामिल हैं। इस बीच दुनिया के बाकी हिस्‍सों में क्रिप्टो सेक्‍टर को रेगुलेट करने पर चर्चा जारी है।
Advertisement

भारत और रूस उन देशों में से हैं, जहां हाल के दिनों में क्रिप्टो एक्टिविटीज पर बैन लगाने के प्रस्ताव वहां की सरकार तक पहुंचे हैं। 
Advertisement

बिटकॉइन समेत बाकी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर पिछले तीन महीनों में दुनिया भर की सरकारों ने सकारात्‍मक रुख नहीं दिखाया है। इस वजह से ही इस करेंसी ने अपनी वैल्‍यू खाई है। CoinMarketCap के आंकड़ों के मुताबिक, बिटकॉइन का मौजूदा मार्केट कैप 665 अरब डॉलर (करीब 50,56,000 करोड़ रुपये) है, जो नवंबर 2021 में 1.3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 100 लाख करोड़ रुपये) से कम है।
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  6. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.