Edward Snowden ने इस तरह से की Bitcoin की तारीफ

Edward Snowden ने ट्वीट किया कि क्रिप्टो पर चीन के द्वारा पूरी तरह से बैन लगाए जाने के कदम ने वास्तव में बिटकॉइन को मजबूत बना दिया है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2021 17:20 IST
ख़ास बातें
  • 4 अक्टूबर को स्नोडेन ने 13 मार्च, 2020 का एक पुराना ट्वीट शेयर किया।
  • इसमें उन्होंने माना था कि वह अंततः बिटकॉइन खरीदना चाहते हैं।
  • स्नोडेन के ट्वीट को हजारों लोगों ने लाइक और री-ट्वीट किया है।

एडवर्ड स्नोडेन ने चीन के क्रिप्टो-क्रैकडाउन के बाद बिटकॉइन के लिए सपोर्ट दिखाया।

Edward Snowden ने ट्वीट किया कि क्रिप्टो पर चीन के द्वारा पूरी तरह से बैन लगाए जाने के कदम ने वास्तव में बिटकॉइन को मजबूत बना दिया है। NSA-व्हिसलब्लोअर ने नोट किया कि इसकी कीमत केवल बढ़ी है। सोमवार, 4 अक्टूबर को  बिटकॉइन ने 36,53,453 रुपये (लगभग 49,285 डॉलर) रुपये पर ट्रेड शुरू किया। एक उतार चढ़ाव भरे सप्ताह के बाद इसके एक्सचेंज प्राइस में ऑवरऑल बढ़त दर्ज हुई। स्नोडेन का कमेंट अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल द्वारा क्रिप्टो क्षेत्र को दिए संदेश के बाद ही आया है। पॉवेल ने हाल ही में क्रिप्टो क्षेत्र को यह कहते हुए विश्वास दिलाया था कि सेंट्रल बैंक का डिजिटल करेंसी पर बैन लगाने का कोई इरादा नहीं है।  

मंगलवार, 4 अक्टूबर को स्नोडेन ने 13 मार्च, 2020 का एक पुराना ट्वीट शेयर किया जब उन्होंने माना था कि वह अंततः बिटकॉइन खरीदना चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि कभी-कभी उन्हें हैरानी होती है कि मार्च 2020 में कितने लोगों ने बिटकॉइन खरीदा होगा- जब क्रिप्टोकरेंसी की कीमत लगभग 48 प्रतिशत गिर गई थी। जिसने इसकी प्राइस रेंज को 3,000 डॉलर (लगभग 2 लाख रुपये) और 5,000 डॉलर (लगभग 4 लाख रुपये) के बीच कर दिया था, जैसा कि BitcoinPrice.com द्वारा रिकॉर्ड किया गया।
Advertisement

यदि आपने 13 मार्च, 2020 को 3000 डॉलर में एक बिटकॉइन खरीदा था, तो आज आपको लगभग 46000 डॉलर (लगभग 34 लाख रुपये) का लाभ होगा - जो एक बड़ा लाभ है।

स्नोडेन के ट्वीट को हजारों लोगों ने लाइक और री-ट्वीट किया है और  इसके लिए मिले-जुले रेस्पोन्स दिखे। हालाँकि, क्रिप्टोकरेंसी के फैन्स ने बिटकॉइन के पक्ष में रहने का फैसला करते हुए स्नोडेन की सराहना की।
 
 

Advertisement
हाल के दिनों में, क्रिप्टो को चाहने वालों ने "डिजिटल पेमेंट के भविष्य" का सपोर्ट करने के लिए आवाज उठाई है। उदाहरण के लिए पिछले हफ्ते, एलन मस्क ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी को नष्ट नहीं किया जा सकता है।

अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म के मालिक Orlando Bravo ने कहा कि ये डीसेंट्रेलाइज्ड और गैर रेगुलेटेड क्रिप्टोकरेंसी भविष्य में युवाओं के अपने खुद के कस्टमाइज्ड फाइनेंशिअल सिस्टम के रूप में डेवलप होंगी।   
Advertisement

फेमस कैपिटेलिस्ट चमथ पालीहिपतिया ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि बिटकॉइन ने मॉडर्न टाइम में सोने की जगह ले ली है। हालाँकि, क्रिप्टो माइनिंग का पर्यावरण पर बुरा प्रभाव चीन सहित दुनिया भर के कई देशों में चिंता का विषय बनकर उभरा है।

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Edward Snowden, Bitcoin, Cryptocurrecny News
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.