Elon Musk के इस बयान के बाद Dogecoin पर हो रही है पैसे की बरसात

Into The Block के डेटा से पता चलता है कि मस्क की घोषणा के आधार पर DOGE की कीमत में उछाल के तुरंत बाद बड़े लेनदेन में बहुत तेज़ी देखने को मिली।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2021 22:47 IST
ख़ास बातें
  • Dogecoin है दुनिया की सबसे लोकप्रिय मीम करेंसी
  • Elon Musk करते हैं Dogecoin का जबरदस्त सपोर्ट
  • हाल रही में Bitcoin के मुकाबले DOGE को बताया था पेमेंट का बेहतर विकल्प

Dogecoin वर्तमान में सबसे लोकप्रिय मीम करेंसी है

Dogecoin को लेकर हाल ही में Elon Musk ने एक घोषणा की थी, जिसके बाद इस मीम करेंसी की कीमत में अचानक बढ़ोतरी हो गई। हालांकि, इस बयान के बाद एक और एक्टिविटी है, जिसमें अचानक हलचल हो गई, वो है व्हेल अकाउंट। एलन मस्क ने हाल ही में बयान दिया था कि उनकी कार निर्माता कंपनी Tesla कुछ चुनिंदा मर्चंडाइस के लिए पेमेंट के तौर पर क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार कर सकती है। on-chain डेटा के अनुसार, इस खबर के बाद इस मीम कॉइन में "बड़े लेनदेन" के तौर पर 148 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है, जो लगभग $100,000 (लगभग 76.11 लाख रुपये) की वैल्यू से अधिक है। बता दें कि 14 दिसंबर को ग्लोबल एक्सचेंज पर डॉजकॉइन का वैल्यू (Dogecoin price) में अचानक 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।

Benzinga की रिपोर्ट कहती है कि Into The Block के डेटा से पता चलता है कि मस्क की घोषणा के आधार पर DOGE की कीमत में उछाल के तुरंत बाद बड़े लेनदेन में बहुत तेज़ी देखने को मिली। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मार्केट में निवेशकों ने अचानक क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया शेयर की, जिससे 24 घंटे में DOGE ने मार्केट में 54% की बढ़ोतरी के साथ सभी को पछाड़ दिया।

Elon Musk, जिन्हें ​​'Dogefather' के नाम से भी जाना जाता है, "SHIBA" के नाम से DOGE को Tesla कार के लिए पेमेंट के तौर पर लेने की घोषणा कर चुके हैं। कंपनी ने पहले ही वर्ष में Bitcoin पेमेंट को भी स्वीकार करना शुरू कर दिया था।

Elon Musk ने TIME Magazine के "पर्सन ऑफ द ईयर" के खिताब लिए जाने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान कहा (अवुवादित) "बिटकॉइन लेन-देन की करेंसी के लिए एक अच्छा विकल्प नहीं है। भले ही इसे एक मीम के रूप में बनाया गया था, डॉजकॉइन लेनदेन के लिए बेहतर ऑप्शन है।" 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.