Dogecoin की कीमत में Elon Musk के इस ट्वीट के बाद बड़ा उछाल

इससे पहले मस्क ने Floki Inu की फोटो पोस्ट करने का वादा ट्विटर पर किया था जिसके बाद Floki Inu की कीमत में जबरदस्त उछाल देखा गया और इसमें एकदम से 16% की बढोत्तरी हो गई थी

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अगस्त 2022 09:39 IST
ख़ास बातें
  • ट्वीट के बाद डॉजकॉइन की कीमत में एकदम से 4% की बढ़ोत्तरी
  • मस्क शुरुआत से ही डॉजकॉइन के सपोर्टर रहे हैं
  • उनके बयान अक्सर कॉइन की कीमत पर असर डालते हैं

भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबरे पर डॉजकॉइन की कीमत 5.27 रुपये पर चल रही है

Dogecoin और Elon Musk, ये दोनों नाम अक्सर एक साथ देखे जाते हैं। Tesla और SpaceX के मालिक एलन मस्क का Dogecoin मीम क्रिप्टोकरेंसी के लिए सपोर्ट किसी से छुपा नहीं है। मस्क शुरुआत से ही डॉजकॉइन के सपोर्टर रहे हैं और उनके बयान अक्सर इस कॉइन की कीमतों पर असर डालते रहते हैं। एक बार फिर से एलन मस्क ने DOGE को लेकर ट्वीट किया, जिससे डॉजकॉइन की कीमत पर बड़ा असर हुआ है। 

Elon Musk ने एक ट्वीट कर कहा कि उनके बेटे को शिबा इनु (Shiba Inu) कुत्ते बहुत अच्छे लगते हैं। यहां पर आप Shiba Inu कॉइन से इसका मतलब न निकालें। दरअसल डॉजकॉइन, शिबा इनु कुत्ते की नस्ल पर आधारित मीम क्रिप्टोकरेंसी है, और एलन मस्क के इस ट्वीट में जिस शिबा इनु का जिक्र किया गया है उसका संबंध डॉजकॉइन के लोगो में दिख रहे शिबा इनु कुत्ते से है। मस्क के इस ट्वीट का असर डॉजकॉइन की कीमत पर सीधे तौर पर दिखा और कॉइन की कीमत में बड़ा उछाल आया। 

शिबा इनु का नाम लेकर हुए इस ट्वीट के बाद डॉजकॉइन की कीमत में एकदम से 4% की बढ़ोत्तरी हो गई। ट्वीट में मस्क ने लिखा, "X AE A-XII Doges से बहुत प्यार करता है"। यहां पर Doges से उनका मतलब डॉजकॉइन से है। ट्वीट में एक वीडियो का जिक्र किया गया है जिसमें उनका बेटा कई शिबा इनु कुत्तों के साथ खेल रहा है। इससे पहले भी डॉजकॉइन की कीमत में कई बड़े उछाल एलन मस्क के ट्वीट के बाद देखे जाते रहे हैं। 

इससे पहले मस्क ने फ्लोकि इनु (Floki Inu) की फोटो पोस्ट करने का वादा ट्विटर पर किया था। फ्लोकि इनु एलन मस्क के शिबा इनु कुत्ते का नाम है। इसी तर्ज पर Floki Inu मीम कॉइन भी बनाया गया है। मस्क के ट्वीट के बाद Floki Inu की कीमत में जबरदस्त उछाल देखा गया और इसमें एकदम से 16% की बढोत्तरी हो गई। Dogecoin की कीमत की बात करें तो, आज इसकी ओपनिंग नुकसान के साथ हुई है। मंगलवार के ट्रेड की शुरुआत डॉजकॉइन ने 5% की गिरावट के साथ की। खबर लिखे जाने के समय पर भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबरे पर डॉजकॉइन की कीमत 5.27 रुपये पर थी। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Elon Musk, Cryptocurrency News Hindi, Twitter

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.