Dogecoin के बाद मीमकॉइन्स की है बाढ़, जानें कौन से नए कॉइन्स हैं शामिल

DOGE की सफलता से प्रेरित होकर अब क्रिप्टो जगत में बहुत सारे ऐसे ही मीम कॉइन आ गए हैं जो निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2021 12:29 IST
ख़ास बातें
  • किशु इनु DOGE जैसे नए altcoins में से एक है।
  • शीबा इनु ने 2020 में इथेरियम ब्लॉकचेन के तहत लॉन्च किया।
  • Husky कॉइन भी एलन मस्क और डॉजकॉइन से ही जुड़ा है।

मीम कॉइन की लिस्ट में डॉजकॉइन के बाद में सबसे पहले शिबा इनु का नाम आता है।

Dogecoin वास्तव में उन लोगों के लिए एक मजाक के तौर पर बनाया गया था जिनमें क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कुछ ज्यादा ही क्रेज था। इसका नाम शीबा इनु कुत्ते के चेहरे की विशेषता वाले एक पॉपुलर मीम से लिया गया था। 2013 में बनाए गए इस क्रिप्टो-एसेट ने वास्तव में नए altcoins के सागर के बीच उड़ान नहीं भरी, लेकिन 2020 में मुख्य रूप से मशहूर हस्तियों और एंत्रप्रीन्योर जैसे कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, डलास मावेरिक्स के मालिक मार्क क्यूबन और यहां तक ​​​​कि रैपर स्नूप डोग के सपोर्ट के कारण यह पॉपुलर कॉइन्स की लिस्ट में शामिल हो गया। 

DOGE की इस सक्सेस से प्रेरित होकर अब क्रिप्टो जगत में बहुत सारे ऐसे ही मीम कॉइन आ गए हैं जो निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। फिलहाल इस लिस्ट में सबसे आगे Shiba Inu या SHIB का नाम है। इसे जापानी डॉग की उसी ब्रीड के एक कुत्ते के नाम पर बनाया गया है जिस ब्रीड से Dogecoin जुड़ा हुआ है। मगर इसके अलावा और भी बहुत से कॉइन हैं जो भीड़ से हटकर लोगों का ध्यान खींचने में लगे हुए हैं। 
Advertisement

सबसे पहले Shiba Inu से ही शुरू करते हैं और जानते हैं कि यह कैसे और कहां से अस्तित्व में आया। उसके बाद और भी कई सारे कॉइन्स हैं जिनके बारे में अभी बहुत ज्यादा चर्चा नहीं होती है।  
 

Shiba Inu (SHIB)

शीबा इनु ने 2020 में इथेरियम ब्लॉकचेन के ईआरसी -20 स्टैंडर्ड के तहत अपना लॉन्च किया और यह डीसेंट्रेलाइज्ड Uniswap नेटवर्क पर ट्रेड करता है। इसे एक गुमनाम फाउंडर के द्वारा बनाया गया था जिसे "रयोशी" कहा जाता है। कॉइन को अब "डॉजकॉइन किलर" के नाम से भी जाना जाता है। CoinMarketCap के अनुसार वर्तमान में SHIB में 394,796 बिलियन की सर्कुलेटिंग सप्लाई है और निश्चित रूप से यह डॉजकॉइन के बाद मीमकॉइन में सबसे फेमस है।
Advertisement
 

Kishu Inu (KISHU)

किशु इनु DOGE जैसे नए altcoins में से एक है। अप्रैल 2021 में लॉन्च किया गया यह "पूरी तरह से डिसेंट्रलाइज्ड कॉइन है। यह प्रोजेक्ट यूजर्स के लिए इंस्टेंट रिवॉर्ड्स देता है। KISHU होल्डर्स को नेटवर्क में प्रत्येक ट्रांजेक्शन का 2 प्रतिशत प्राप्त होगा। यह अप्रोच गारंटी देती है कि यूजर जितना अधिक एक्टिवली किशू टोकन का इस्तेमाल करते हैं, उतने ही अधिक रिवार्ड्स पाते हैं। इसका प्लैटफ़ॉर्म एक Uniswap पावर्ड डीसेंट्रेलाइज्ड एक्सचेंज (KISHU Swap) उपलब्ध करवाता है, जो टोकन होल्डर्स के बीच किसी भी ERC20 टोकन की अदला-बदली की सुविधा मुहैया करवाती है।
 

UnderDog (DOG)

DOGE नाम से मशहूर अन्य कॉइन्स की तरह ही ये भी DOGE नाम से प्रेरित है। यह क्रिप्टो कॉइन कम्यूनिटी आधारित प्रोजेक्ट है जो एक स्पेशल बर्न एंड रिवॉर्ड मैकेनिज्म पर काम करता है। 
इसका मतलब है कि UnderDog चेन में होने वाले प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत की फीस लगती है जिसमें 4 प्रतिशत का रिवॉर्ड बनता है जो सभी होल्डर्स को जाता है। जबकि 1 प्रतिशत बर्न के लिए चला जाता है। यह PancakeSwap पर ट्रेड करता है और इसके कॉइन्स की अधिकतम सप्लाई 1 बिलियन कॉइन है। 
Advertisement
 

Floki Inu (FLOKI)

Floki Inu कॉइन एलन मस्क के शीबा इनु-नस्ल के पालतू जानवर से सीधे प्रेरित एक altcoin है, जिसका नाम "'फ्लोकी" है। क्रिप्टो-एसेट की वेबसाइट का दावा है कि यह कॉइन फैन्स और शिबा इनु कम्यूनिटी के मेंबर्स द्वारा बनाया गया था। वेबसाइट में लिखा है: "फ्लोकी इनु #DogeFather Elon Musk के अपने शीबा इनु से प्रेरित है।"
डिजिटल कॉइन का प्लैटफॉर्म भी "#DogeFather के भाई किम्बल मस्क के Million Garden's Movement के साथ पार्टनरशिप करने वाला एकमात्र क्रिप्टोकरेंसी प्रोजेक्ट होने का दावा करता है।
 

Husky Coin (HUSKY)

नए DOGE-प्रेरित कॉइन्स में से एक, Husky कॉइन की जड़ें भी एलन मस्क और डॉजकॉइन से ही जुड़ी हैं। असल में इस प्रोजेक्ट की वेबसाइट पर भी लिखा है कि हस्की "डॉजकॉइन का छोटा भाई" है।
Advertisement
यह भी मीम आधारित खोज है। इसे डिसेंट्रलाइज्ड कम्यूनिटी ने एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर शुरू किया था। इसका मतलब यह है कि इसका न तो कोई फाउंडर है और न ही इसकी कोई टीम है। डेवलेपर्स ने इसके सप्लाई के 45 प्रतिशत हिस्से को Uniswap के लिए और 5 प्रतिशत को टीम टोकन के लिए लॉक कर दिया। बचा हुआ 50 प्रतिशत हिस्सा Ethereum के को-फाउंडर Vitalik Buterin के पास है। 
 

Doge Token (DOGET)

अक्सर Doge Token कॉइन को Dogecoin समझ लिया जाता है। मगर यह Dogecoin का कज़िन है जो डॉजकॉइ से ज्यादा इकोफ्रेंडली है। यह Stellar पर रन करता है और अधिक तेज ट्रांजेक्शन स्पीड देता है। इसके प्रत्येक ट्रांजेक्शन की लागत भी काफी कम है और ट्रांजेक्शन में सुरक्षा से भी कोई समझौता नहीं किया जाता है। 
 

Doge Killer (LEASH)

Doge Killer एक और फेमस डॉजकॉइन क्लोन है जिसने सितंबर 2021 में काफी ग्रोथ की। यह इथेरियम ब्लॉकचेन पर काम करता है। इस कॉइन की असली अपील इसकी सप्लाई में कमी है क्योंकि इसमें 1,07,647 कॉइन की बहुत थोड़ी सप्लाई है, जो इसे बहुत ज्यादा स्टेबल भी बनाती है।
Advertisement
इसे मुट्ठी भर व्हेल अकाउंट्स के लिए जाना जाता है जो मार्केट प्राइस को काफी ज्यादा प्रभावित करने का दम रखते हैं।
 

DogeFi (DOGEFI)

यह दूसरे कम्यूनिटी आधारित altcoins से थोड़ा अलग है। DOGEFI एक गेमीफाइड कम्यूनिटी है जो अपने मेंबर्स के लिए स्पेशल यील्ड फार्मिंग (खास उपज कृषि) प्रोजेक्ट्स तक एक्सेस देती है। DogeFi के पास 1,000,000 कॉइन्स की सर्कुलेटिंग सप्लाई है और Cointiger पर इसका ट्रेड किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  9. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  10. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.