Dogecoin के को-फाउंडर ने कम्‍युनिटी मेंबर्स से कहा, आक्रामकता से ब्रैंड पर पड़ सकता है असर

Dogecoin एक ओपन सोर्स पीयर-टु-पीयर क्रिप्टोकरेंसी है। इसे 2013 में एक मजाक के रूप में बनाया गया था।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 3 फरवरी 2022 18:51 IST
ख़ास बातें
  • आक्रामक और स्पैमी होने के खिलाफ चेतावनी दी है बिली मार्कस ने
  • Dogecoin टोकन को पिछले 24 घंटों में 3.36 फीसदी का नुकसान हुआ है
  • यह लगभग 0.15 डॉलर (11 रुपये) पर कारोबार कर रहा है

Dogecoin क्रिप्‍टोकरेंसी इस साल की शुरुआत से काफी पहले से ही मार्केट में उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रही है।

मीम-बेस्‍ड क्रिप्टोकरेंसी- डॉजकॉइन (Dogecoin) मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ महीनों से फायदा पाने में विफल रही है। DOGE के को-फाउंडर बिली मार्कस (Billy Markus) अब इस करेंसी के कम्‍युनिटी मेंबर्स को ‘क्रेजी, टॉक्सिक, आक्रामक और स्पैमी होने के खिलाफ चेतावनी दे रहे हैं, जो ब्रैंड को डि-वैल्‍यू कर सकते हैं। Dogecoin क्रिप्‍टोकरेंसी इस साल की शुरुआत से काफी पहले से ही मार्केट में उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रही है। खबर लिखे जाने तक हरेक Dogecoin टोकन पिछले 24 घंटों में 3.36 फीसदी के नुकसान के साथ लगभग 0.15 डॉलर (11 रुपये) पर कारोबार कर रहा था। 

बिली मार्कस को ट्विटर पर शिबेटोशी नाकामोतो (Shibetoshi Nakamoto) नाम से जाना जाता है। उन्‍होंने अपने ट्वीट्स में DOGE कम्‍युनिटी को ‘शांत रहने' और अटकलों से बचने के लिए कहा है। उन्‍होंने ट्वीट किया कि अगर कम्‍युनिटी नेगेटिविटी में लिप्त होना बंद नहीं करती है, तो वह ब्रांड को प्रभावित करेगी।
Advertisement
Dogecoin एक ओपन सोर्स पीयर-टु-पीयर क्रिप्टोकरेंसी है। इसे 2013 में एक मजाक के रूप में बनाया गया था। Dogecoin का लोगो मुस्कुराता हुए शीबा इनु कुत्ते को दिखाता है।
CoinMarketCap पर 18,365,686,088 डॉलर (लगभग 1,37,475 करोड़ रुपये) के बाजार मूल्यांकन के साथ DOGE कॉइन 10वें नंबर पर है। मौजूदा वक्‍त में 4.8 मिलियन से ज्‍यादा वॉलेट अड्रेस DOGE टोकन रखते हैं।

DOGE कॉइन के समर्थकों की बड़ी फेहरिस्‍त है। टेस्‍ला के सीईओ और अरबपति एलन मस्क भी Dogecoin के बड़े सपोर्टर हैं। हाल ही में उन्होंने टेस्ला के चुनिंदा मर्चेंडाइज के लिए पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में Dogecoin की घोषणा की थी। 
Advertisement

हाल ही में एलन मस्‍क ने कहा था कि ट्रांजैक्‍शंस के लिए बिटकॉइन अच्छा ऑप्‍शन नहीं है। उन्‍होंने कहा था कि भले ही Dogecoin को मजाक के रूप में बनाया गया था, लेकिन वह ट्रांजैक्‍शंस के लिए बेहतर है। वैसे पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में Dogecoin को अपनाया जाना जारी है। अमेरिकन मूवी हॉल चेन AMC थिएटर में भी इसे पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में लिस्‍टेड किया जा चुका है। 
Advertisement

DOGE के पास अब तक 132,670,764,300 कॉइंस की सर्कुलेटिंग सप्‍लाई है, जिसकी अधिकतम आपूर्ति संख्या अभी तय नहीं की गई है। बहरहाल, क्रिप्‍टो मार्केट की मौजूदा स्थिति को देखकर ऐसा लगता है कि बाकी क्रिप्‍टोकरेंसी की तरह ही Dogecoin के हालात जल्‍द बेहतर नहीं होने वाले। इसे संभलने में अभी और वक्‍त लगेगा  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  5. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  8. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.