DogeBonk बना अंतरिक्ष पर जाने वाला पहला क्रिप्टो कॉइन, ट्विटर पर उड़ा Elon Musk का मज़ाक!

बेशक, यह एक वेदर बैलून था जो, अंतरिक्ष के शुरुआती छोर तक गया था, जबकि मस्क का रॉकेट चांद पर जाने की योजना बना रहा है, लेकिन फिर भी यह अच्छी उपलब्धी मानी जा सकती है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2021 23:02 IST
ख़ास बातें
  • DogeBonk है लगभग दो महीने पुराना मीम कॉइन
  • Elon Musk अपने DOGE-1 रॉकेट मिशन के जरिए चांद पर भेजने वाले हैं Dogecoin
  • DOGE-1 मून मिशन है, लेकिन DogeBonk अंतरिक्ष की शुरुआती छोर तक उड़ा है

DogeBonk को मार्केट में आए लगभग दो महीने ही हुए हैं

DogeBonk मीम कॉइन मात्र दो महीने पुराना है और अब दावा कर रहा है कि उसने एलन मस्क (Elon Musk) के DOGE-1 रॉकेट मिशन को हराकर अंतरिक्ष में भेजा जाने वाला पहला मीम कॉइन बन गया है। 15 दिसंबर को स्ट्रैटोस्फेरिक वेदर बैलून का इस्तेमाल करते हुए इस नई क्रिप्टोकरेंसी को अंतरिक्ष में भेजा गया और सबूत के तौर पर इस घटना को स्ट्रीम भी किया गया। इस इवेंट को ट्विटर पर जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिला, जहां कम्युनिटी के सदस्यों ने टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ पर हैशटैग "SorryElon" के साथ मजाक करना शुरू कर दिया।

बेशक, यह एक वेदर बैलून था जो, अंतरिक्ष के शुरुआती छोर तक गया था, जबकि मस्क का रॉकेट चांद पर जाने की योजना बना रहा है, लेकिन फिर भी यह अच्छी उपलब्धी मानी जा सकती है।
 

डॉजबॉन्क बेहद कम समय में एक बड़ी कम्युनिटी को इकट्ठा करने में सक्षम रहा है, जिसके जरिए इस मीम कॉइन के डेवलपर्स वेदर बैलून लॉन्च प्रोजेक्ट के लिए पैसा जुटाने में सक्षम रहे। टीम ने ट्वीट में लिखा (अनुवादित) "माफ करें एलन, लेकिन हमने अंतरिक्ष में पहले मीम कॉइन के रूप में जाने वाले डॉजकॉइन को हरा दिया है। डॉजबॉन्क अंतरिक्ष में पहला क्रिप्टो है। हालांकि, हमारे साथ जुड़ने में बहुत देर नहीं हुई है, ट्रूस (संघर्ष विराम)?"

मीम कॉइन को भेजते समय उसके साथ एक कैमरा भी लगाया गया, जिसने एक बैनर को फिल्माया था। इसमें DogeBonk मीम को Dogecoin आइकॉन को डंडे से मारते हुए भी दिखाया गया था। इसमें एलन मस्क की रोती हुई तस्वीर भी बनी है।

इससे पहले भी डेवलपर्स कई स्टंट को अंजाम दे चुके हैं, जैसे कि Times Square में एक विशाल बिलबोर्ड, ट्विच पर एक वर्चुअल "बोनस्कर" वीडियो मीम अवॉर्ड शो, एक कस्टम Dogebonk थीम्ड मिनीगेम, और 'r/mems' पर "Meme of the Year" का खिताब जीतना आदि।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  2. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  3. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  5. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  6. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  8. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  9. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  10. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.