दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया जाली क्रिप्टो साइट्स को हटाने का ऑर्डर

पिछले सप्ताह क्रिप्टो फर्म Mudrex ने हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर जाली वेबसाइट्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अगस्त 2024 19:34 IST
ख़ास बातें
  • Mudrex के यूजर्स ने इन वेबसाइट्स के जरिए स्कैम होने की जानकारी दी थी
  • इससे Mudrex की साख को भी नुकसान हुआ है
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं

हाई कोर्ट ने मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशंस को इन वेबसाइट्स को 30 अगस्त तक हटाने को कहा है

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट से जुड़े स्कैम के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली हाई कोर्ट ने मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशंस को एक क्रिप्टो फर्म की नकल वाली 38 वेबसाइट्स को हटाने का ऑर्डर दिया है। पिछले सप्ताह क्रिप्टो फर्म Mudrex ने हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर जाली वेबसाइट्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। Mudrex के यूजर्स ने इस वेबसाइट्स के जरिए स्कैम होने की जानकारी दी थी। 

दिल्ली हाई कोर्ट के पोर्टल पर 23 अगस्त को पब्लिश किए गए ऑर्डर में जस्टिस Mini Pushkarna ने मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशंस को इन वेबसाइट्स को 30 अगस्त तक हटाने को कहा है। Gadgets360 मे मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशंस से प्रश्न किया है कि क्या उसकी Google जैसे लोकप्रिय इंटरनेट सर्च इंजन पर जाली वेबसाइट्स की समस्या को रोकने की कोई योजना है। इस बारे में मिनिस्ट्री की ओर से उत्तर का इंतजार किया जा रहा है। 

Mudrex ने जाली वेबसाइट्स के उसके नाम और अन्य निशानों का इस्तेमाल कर यूजर्स को फंसाने का प्रमाण दिया था। इस याचिका में बताया गया था कि Mudrex को इन स्कैम का शिखार हुए लोगों से कई शिकायतें मिली हैं। ये वेबसाइट्स एंप्लॉयमेंट के मौकों की भी पेशकश कर रही थी। इस याचिका में कहा गया था कि इन जाली वेबसाइट्स का बहुत से कस्टमर्स शिकार हुए हैं और उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। इन कस्टमर्स से आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक स्टेटमेंट्स जैसा महत्वपूर्ण डेटा भी एकत्र किया गया था। इससे Mudrex की साख को भी नुकसान हुआ है। 

इस याचिका में 38 जाली वेबसाइट्स की लिस्ट दी थी जो Mudrex के ट्रेडमार्क का इस्तेमाल कर रही थी। इस तरह के स्कैम की जानकारी मिलने के बाद Mudrex ने LinkedIn, Instagram और X पर अपने हैंडल्स के जरिए एडवाइजरी जारी की थी। इसके साथ ही फर्म ने अपने यूजर्स को ईमेल भेजकर उसके ट्रेडमार्क और अन्य निशानों का इस्तेमाल करने वाली जाली वेबसाइट्स को लेकर सतर्कता बरतने को कहा था। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance ने हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया था कि उसने इस वर्ष जनवरी से जुलाई के बीच लगभग 2.4 अरब डॉलर के नुकसान को रोकने में सफलता पाई है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.