Cryptocurrency: Bitcoin, Ethereum और Cardano की कीमत वापस बढ़ी, जानें लेटेस्ट भाव

इथेरियम के भाव (Ethereum price) में 8.65 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी देखी गई। फिलहाल यह भारत में 2,47,030.28 (लगभग $3,344.79) पर कारोबार (Ethereum price in India) कर रहा है।

Cryptocurrency: Bitcoin, Ethereum और Cardano की कीमत वापस बढ़ी, जानें लेटेस्ट भाव

खबर लिखने तक Bitcoin की भारत में कीमत लगभग 34.8 लाख रुपये थी

ख़ास बातें
  • Bitcoin, Ethereum, Cardano समेत कई क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में बढ़ोतरी
  • पिछले कुछ हफ्तों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट देखी जा रही थी
  • Tether और USD Coin के भाव में आई गिरावट
विज्ञापन
लगभग एक हफ्ते तक गिरावट देखने के बाद बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) में आखिरकार थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। गुरुवार, 23 सितंबर को, बिटकॉइन की कीमत में 4.41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ खबर लिखने तक बिटकॉइन की भारत में कीमत (Bitcoin price in India) 34,88,719 रुपये ($47,237.26) हो गई है। पिछले हफ्ते के बाद यह पहला मौका है, जब बिटकॉइन के भाव में तेजी देखी गई है।

एनालिस्ट्स का मानना है कि हाल में चीन के रियल एस्टेट मार्केट में एक चीनी डेवलपर की ओर से $300 बिलियन (लगभग 22,15,657 करोड़ रुपये) के ऋण रिलीज़ होने के कारण यह बदलाव हुआ है। बिटकॉइन के साथ-साथ, इथेरियम (Ethereum) और कार्डानो (Cardano) सहित अन्य क्रिप्टोकरेंसी के लिए भी दिन अच्छा साबित हो रहा है।

दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम के भाव (Ethereum price) में 8.65 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी देखी गई। फिलहाल यह भारत में 2,47,030.28 (लगभग $3,344.79) पर कारोबार (Ethereum price in India) कर रहा है। अन्य क्रिप्टोकरेंसी जैसे कार्डानो, रिपल (Ripple), पोलकाडॉट (Polkadot) के साथ-साथ मीम करेंसी डॉजकॉइन (Dogecoin) की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म Mudrex के सीईओ और सह-संस्थापक Edul Patel ने Gadgers 360 को बताया (अनुवादित) "पिछले कुछ हफ्तों की तुलना में आखिरी 24 घंटे क्रिप्टोकरेंसी बाज़ार के लिए अच्छे साबित हुए हैं। इस मामूली सुधार के साथ, ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 3.2 प्रतिशत से अधिक बढ़ने में कामयाब रहा। क्रिप्टो बाजारों के लिए आने वाले 24 घंटे महत्वपूर्ण हो सकते हैं।"

सभी लीडिंग क्रिप्टोकरेंसी के लेटेस्ट भाव की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »