सप्‍ताह के पहले दिन सुस्‍त पड़े Bitcoin, Ether, जानें कैसा है बाकी क्रिप्‍टोकरेंसी का हाल

वहीं, ईथर ने भी लगभग 0.87 फीसदी का नुकसान दर्ज किया है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 27 जून 2022 13:20 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन की कीमत 21,155 डॉलर पर बनी हुई है
  • ईथर की कीमत फिलहाल करीब 1,297 डॉलर है
  • स्‍टेबलकॉइंस में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है

Binance Coin, Cardano, Solana, Polkadot और Avalanche ने कीमतों में गिरावट देखी है।

जून के आखिरी हफ्ते में क्रिप्टो मार्केट बिना किसी खास फायदे या नुकसान के साथ एक नपी-तुली स्थिति में दिखाई दिया। सोमवार को दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) ने  0.87 फीसदी की गिरावट के साथ शुरुआत की। खबर लिखे जाने तक यह सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर 22,560 डॉलर (लगभग 17 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है। ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन ने थोड़ा बड़ा नुकसान देखा है। कॉइनबेस और बिनेंस के अनुसार, बिटकॉइन की कीमतों में 1.15 फीसदी की गिरावट आई है और इंटरनेशनल लेवल पर इसकी कीमत लगभग 21,155 डॉलर (लगभग 16.5 लाख रुपये) है।

वहीं, दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) भी बिटकॉइन की राह पर चलती दिखाई दी है। इसने लगभग 0.87 फीसदी का नुकसान दर्ज किया है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार ईथर की कीमत फिलहाल करीब 1,297 डॉलर (करीब 1 लाख रुपये) है।

क्रिप्टो इन्‍वेस्‍टमेंट फर्म मुड्रेक्स के CEO और को-फाउंडर एडुल पटेल ने गैजेट्स 360 को बताया कि बिटकॉइन वीकेंड में रफ्तार दिखा रहा है। पिछले 24 घंटों में इसमें 1.46 फीसदी की गिरावट दिखाई है। हालांकि गिरावट के बावजूद BTC 20,000 डॉलर (लगभग 15 लाख रुपये) के निशान से ऊपर बना हुआ है। उन्‍होंने कहा कि मार्केट के रिकवरी फेज से गुजरने की वजह से कीमतों में उतार-चढ़ाव है। 

बाकी क्रिप्‍टोकरेंसीज की बात करें, तो उनकी कीमतों में भी नुकसान देखने को मिला है। Binance Coin, Cardano, Solana, Polkadot और Avalanche ने कीमतों में गिरावट देखी है। स्‍टेबलकॉइंस में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। Binance USD को जहां नुकसान हुआ है वहीं, Tether और USD Coin ने मुनाफे को छुआ है। Dogecoin, Tron, Uniswap और Monero ने भी कीमतों में बढ़ोतरी देखी है। 

CoinMarketCap के आंकड़ों से पता चलता है कि क्रिप्टो सेक्टर का मार्केट कैप वर्तमान में 954 अरब डॉलर (लगभग 74,76,660 करोड़ रुपये) है।
Advertisement

इस बीच, क्रिप्टो इंडस्‍ट्री में जारी डील्‍स इस सेक्‍टर को गति दे रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स (FTX) क्रिप्टो लै‍ंडिंग फर्म ब्लॉकफाई (BlockFi) में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बातचीत कर रहा है। वहीं बिनेंस क्रिप्टो एक्सचेंज ने नॉन फंजिबल टोकन (NFT) के कलेक्‍शन को लॉन्च करने के लिए पुर्तगाली फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ एक विशेष साझेदारी को तोड़ने के लिए सुर्खियां बटोरी हैं।
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  4. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.