Crypto मार्केट में लगातार दूसरे दिन उछाल, Bitcoin से ज्यादा बढ़ा Ether

CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्लोबल क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स पर बिटकॉइन की कीमत 20,007 डॉलर (लगभग 15.54 लाख रुपये) पर चल रही है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 20 जून 2022 16:53 IST
ख़ास बातें
  • आज अधिकतर बड़े क्रिप्टो टोकनों की कीमत में बड़ा उछाल देखा गया
  • डॉजकॉइन में आज 3% की बढ़त हुई है
  • शिबा इनु में 5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है

Bitcoin और Ether दोनों ही टॉप क्रिप्टोकरेंसी में आज अच्छी खासी बढ़त हुई है

Cryptocurrency मार्केट में आज लगातार दूसरे दिन बढ़त देखी जा रही है। निवेशकों के लिए अच्छी बात ये है कि कल के मुकाबले आज क्रिप्टो प्राइसेज में कहीं ज्यादा इजाफा हुआ है। Bitcoin से लेकर Dogecoin तक, ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में डबल डिजिट से बढ़ोत्तरी हुई है। बिटकॉइन दो दिन पहले, यानि कि शनिवार को 1.5 साल के निचले स्तर तक गिर गया था। बड़ी गिरावट ने निवेशकों की सांसें जैसे रोक दी थीं। लेकिन, रविवार का दिन ढलते-ढलते मार्केट में सुधार होने लगा और आज की सुबह क्रिप्टोकरेंसी के लिए जोरदार तरीके से शुरू हुई। खबर लिखे जाने तक भारतीय एक्सचेंज कॉइन स्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत में 10 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही थी और यह 17 लाख रुपये पर ट्रेड कर रहा था। बिटकॉइन में ये बढ़त अभी भी जारी है और उम्मीद है कि दिन खत्म होने तक यह अधिक ज्यादा मुनाफे पर बंद होगा। 

CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्लोबल क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स पर बिटकॉइन की कीमत 20,007 डॉलर (लगभग 15.54 लाख रुपये) पर चल रही है। वीक-टू-डे परफॉर्मेंस में बिटकॉइन 24.7% से पीछे है। बिटकॉइन के साथ ही ईथर में बड़ा उछाल आया है। बल्कि कल के जैसे ही इसमें आज भी बिटकॉइन के मुकाबले ज्यादा बढ़त हुई है और दिन की शुरुआत ईथर ने 16% की बढ़त के साथ की जो कि बिटकॉइन से 6% ज्यादा है। खबर लिखे जाने तक भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत लगभग 90 हजार रुपये पर ट्रेड कर रही थी। ग्लोबल एक्सचेंज्स पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 1,081 डॉलर (लगभग 84 हजार रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। 
Advertisement

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज अधिकतर बड़े क्रिप्टो टोकनों की कीमत में बड़ा उछाल देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों में ग्लोबल मार्केट कैपिटलाइजेश की वैल्यू 8% बढ़ चुकी है जो कि मार्केट के लिए अच्छा संकेत है। Polkadot, Avalanche, Solana, Uniswap, और Chainlink आदि में आज काफी वृद्धि हुई।  

मीम क्रिप्टोकरेंसी भी फायदे के मामले में पीछे नहीं रही। डॉजकॉइन और शीबा इनु, दोनों ही टोकन आज फायदे में हैं। डॉजकॉइन में आज 3% की बढ़त हुई है और शिबा इनु में 5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वर्तमान में डॉजकॉइन $0.06 (लगभग 5 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है जबकि शिबा इनु $0.0000085 (लगभग 0.000662) रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  9. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  10. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.