Cryptocurrency एक्‍सचेंज WazirX पर टैक्‍स चोरी के लिए 49.2 करोड़ रुपये का जुर्माना

कमिश्नरेट ने बताया है कि CGST डिपार्टमेंट मुंबई जोन में आने वाले सभी क्रिप्टोकेंसी एक्सचेंजों को कवर करेगा। आने वाले दिनों में इस अभियान को तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जनवरी 2022 17:08 IST
ख़ास बातें
  • WRX से होने वाले लेनदेन पर 18 फीसदी GST का भुगतान किया जाना था
  • वजीरएक्‍स की ओर से यह भुगतान नहीं किया गया
  • जांच में टैक्‍स चोरी के पता चला, जिसके बाद जुर्माना वसूल किया गया है

क्रिप्‍टोकरेंसी एक्‍सचेंज वजीरएक्‍स ट्रेडर्स को रुपये या WRX में लेनदेन का ऑप्‍शन देता है।

Photo Credit: WazirX

देश के बड़े क्रिप्‍टोकरेंसी एक्‍सचेंज वजीरएक्‍स (WazirX) से जीएसटी के मुंबई ईस्‍ट कमिश्‍नरेट ने 49.20 करोड़ रुपये वसूल किए हैं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कमिश्‍नरेट ने शुक्रवार को 40.5 करोड़ रुपये की GST चोरी का पता लगाया और वजीरएक्स से GST चोरी, ब्याज और जुर्माने के तौर पर बड़ी रकम वसूल की। कमिश्नरेट की ओर से बताया गया है कि वजीरएक्‍स ने खुद की क्रिप्टोकरेंसी WRX लॉन्‍च की, लेकिन इसमें होने वाले लेनदेन पर GST का भुगतान नहीं किया। WRX से होने वाले लेनदेन पर 18 फीसदी GST का भुगतान किया जाना था। जांच के दौरान कमिश्नरेट को टैक्‍स चोरी का पता चला, जिसके बाद वजीरएक्‍स पर बड़ा जुर्माना लगाया गया है। 

कमिश्नरेट ने बताया कि क्रिप्‍टोकरेंसी एक्‍सचेंज वजीरएक्‍स ट्रेडर्स को रुपये या WRX में लेनदेन का ऑप्‍शन देता है। WRX को WazirX प्लेटफॉर्म से खरीदना होता है, जिसके बदले वजीरएक्‍स हरेक क्रिप्‍टोकरेंसी एक्‍सचेंज पर बायर और सेलर दोनों से कमीशन ले रहा है। रुपये या WRX में लेनदेन के लिए अलग-अलग कमीशन लिया जाता है। रुपये में लेनदेन पर 0.2 प्रतिशत कमीशन लगता है और WRX में लेनदेन पर 0.1 प्रतिशत कमीशन लगता है।
Advertisement

जांच के दौरान पता चला कि वजीरएक्‍स- ट्रेडिंग फीस, डिपॉजिट फीस और विड्रॉल फीस के रूप में राजस्व जुटाता था। कमिश्नरेट ने कहा है कि वजीरएक्‍स सिर्फ रुपये पर मिलने वाले कमीशन पर GST का भुगतान कर रहा था। WRX में मिलने वाले कमीशन पर वह GST का भुगतान नहीं कर रहा था। इन ट्रांजैक्शन फीस पर 18 फीसदी की दर से GST लगता है। कमिश्नरेट ने कहा है कि करीब 40.5 करोड़ GST का भुगतान नहीं किया गया था। 30 दिसंबर को इसे ब्याज और जुर्माने के साथ वसूला गया। इस तरह वजीरएक्स से 49.2 करोड़ रुपये की वसूल किए गए हैं। इस मामले में अभी जांच जारी है। 

टैक्‍स चोरी विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। CGST मुंबई जोन के अधिकारी संभावित टैक्‍स चोरी के क्षेत्रों की पहचान करने के लिए ई-कॉमर्स, ऑनलाइन गेमिंग, नॉन-फंजिबल टोकन्‍स जैसे उभरते क्षेत्रों में लेनदेन की जांच कर रहे हैं। कमिश्नरेट ने बताया है कि CGST  डिपार्टमेंट मुंबई जोन में आने वाले सभी क्रिप्टोकेंसी एक्सचेंजों को कवर करेगा। आने वाले दिनों में इस अभियान को तेज किया जाएगा। कमिश्नरेट के इस रुख से लगता है कि आने वाले दिनों में कई और क्रिप्‍टोकरेंसी एक्‍सचेंज प्‍लेटफॉर्म में लेनदेन की जांच की जा सकती है। माना जा रहा है कि क्रिप्‍टो एक्‍सचेंज प्‍लेटफॉर्म में टैक्‍स चोरी के कई और मामले सामने आ सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.