Crypto व्हेल्स ने खरीदें 477 खरब Shiba Inu, टोकन प्राइस 4.5% बढ़ा

पिछले 24 घंटों में शिबा इनु की कीमत में भी उछाल रिकॉर्ड किया गया है। इसकी कीमत 4.59 प्रतिशत से बढ़ गई है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 सितंबर 2022 19:49 IST
ख़ास बातें
  • 41.8 करोड़ टोकन Binance क्रिप्टो एक्सचेंज के माध्यम से हुए ट्रांस्फर
  • टॉप 1000 इथेरियम व्हेल्स के पास 133,680,683 डॉलर के शिबा इनु टोकन हैं
  • शिबा इनु ने आज 3.17% की गिरावट देखी है

भारत में शिबा इनु की कीमत ₹ 0.000900 पर ट्रेड कर रही है

Crypto व्हेल्स ने शिबा इनु की बड़ी पर्चेज की है। पिछले 24 घंटों में दो बड़े ट्रांजैक्शंस में खरबों की संख्या में शिबा इनु टोकनों का ट्रांस्फर किया गया है। इनमें से एक ट्रांजैक्शन नामी ग्बोबल क्रिप्टो एक्सचेंज के माध्यम से किया गया है जबकि दूसरा ट्रांजैक्शन एक अनजाने वॉलेट में किया गया है। शिबा इनु के लिए पिछले 24 घंटों में इतनी बड़ी संख्या में पर्चेज टोकन की कीमत के लिए अच्छे संकेत हो सकते हैं। इस पैमाने के ट्रांजैक्शन टोकन की सर्कुलेशन मार्केट में कम कर सकते हैं जिससे टोकन की डिमांड बढ़ सकती है। परिणामस्वरुप टोकन की कीमत में भी इजाफा होना स्वाभाविक है। 

शिबा इनु दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी है। यह डॉजकॉइन के बाद दूसरा सबसे पॉपुलर मीम टोकन भी है। पिछले 24 घंटों में इस टोकन में बड़ा पर्चेज क्रिप्टो व्हेल्स द्वारा किया गया है। शिबा इनु ट्रैकिंग अकाउंट @shibaplay_ ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उनके मुताबिक पिछले 24 घंटों में 418,616,148,963 और 58,373,309,353 SHIB टोकनों का ट्रांजैक्शन किया गया है। डेटा बताता है कि इनमें 41.8 करोड़ टोकनों को Binance क्रिप्टो एक्सचेंज के माध्यम से ट्रांजैक्ट किया गया है। जबकि दूसरा ट्रांजैक्शन किसी अनजाने वॉलेट के माध्यम से किया गया है। 

Advertisement
इसी के साथ पिछले 24 घंटों में शिबा इनु की कीमत में भी उछाल रिकॉर्ड किया गया है। इसकी कीमत 4.59 प्रतिशत से बढ़ गई है। इथेरियम व्हेल्स के पास अभी भी शिबा इनु का भारी भंडार है। हालांकि, कुछ समय पहले बिटकॉइन की कीमत जब 19 हजार डॉलर से भी नीचे चली गई थी तो यह संख्या कम हो गई थी। आंकड़े बताते हैं कि टॉप 1000 इथेरियम व्हेल्स के पास 133,680,683 डॉलर के शिबा इनु टोकन हैं। अनुमान लगाया जाते यह कीमत 11,861,640,017,746 शिबा इनु टोकनों की है। 

शिबा इनु की लेटेस्ट कीमत की बात करें तो आज भारत में इसकी कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिली है। खबर लिखे जाने के समय पर भारत में शिबा इनु की कीमत ₹ 0.000900 पर ट्रेड कर रही थी। क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि शिबा इनु ने आज 3.17% की गिरावट देखी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Shiba Inu, Shiba Inu Price in India, Shiba Inu news

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.