AMC Theatres के लिए Crypto पेमेंट्स साबित हुईं फायदे का सौदा, Q1 2022 में 35% रहा डिजिटल कलेक्शन

क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट सिस्टम लागू करने के अलावा कंपनी के पास एनएफटी से जुड़े 8 प्रोग्राम हैं

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 मई 2022 10:29 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने अपने थियेटर्स में बिटकॉइन में पेमेंट लेना पिछले साल शुरू किया था
  • बिटकॉइन के बाद Ethereum, Litecoin और Bitcoin Cash भी लिस्ट में जुड़े
  • एएमसी दुनिया की सबसे बड़ी मूवी थियेटर चेन है

AMC Theatres ने पिछले साल क्रिप्टोकरेंसी ईकोसिस्टम में कदम रखा था

अमेरिका की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट चेन AMC Theatres के लिए क्रिप्टो पेमेंट्स सर्विसेज लागू करना फायदे का सौदा साबित हो रहा है। एएमसी थियेटर्स के सीईओ एडम एरॉन ने खुलासा किया है कि क्रिप्टोकरेंसी और दूसरी डिजिटल पेमेंट्स ने 2022 की पहली तिमाही में ऑनलाइन पेमेंट्स का एक तिहाई हिस्सा हासिल किया है। एएमसी दुनिया की सबसे बड़ी मूवी थियेटर चेन है जो Bitcoin, Ether, Litecoin, Bitcoin Cash, Dogecoin और Shiba Inu जैसे डिजिटल कॉइन्स में पेमेंट स्वीकार करती है। 

AMC Theatres ने पिछले साल क्रिप्टोकरेंसी ईकोसिस्टम में कदम रखा था जब इसने अमेरिका के अपने थियेटर्स में बिटकॉइन में पेमेंट लेना शुरू किया था। शुरुआत में कस्टमर्स कंपनी के अमेरिका के थियेटर्स में बिटकॉइन में पेमेंट कर सकते थे। उसके एक महीने बाद कंपनी ने दूसरी क्रिप्टोकरेंसी भी इस लिस्ट में शामिल कर दीं। इनमें अगला नाम Ethereum, Litecoin और Bitcoin Cash का था। इसके बाद डॉजकॉइन और शिबा इनु जैसी क्रिप्टोकरेंसी के फैन्स ने उम्मीद जताई कि कंपनी इन दोनों मीम क्रिप्टोकरेंसी को भी पेमेंट सिस्टम में शामिल करेगी। 2022 की शुरुआत में कंपनी ने फिर Dogecoin और Shiba Inu को भी अपनी डिजिटल करेंसी की पेमेंट लिस्ट में शामिल कर लिया। .
Advertisement

AMC Theatres के CEO, Adam Aron ने हाल ही में खुलासा किया है कि 2022 की पहली तिमाही में क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल पेमेंट्स के कारण कंपनी की कुल ऑनलाइन पेमेंट्स का 35 प्रतिशत डिजिटल करेंसी के रूप में कंपनी के अंदर आया है। इसके अलावा एडम ने ये भी बताया कि 2021 की पहली तिमाही से तुलना करें तो इस साल मूवी थियेटर चेन ने काफी अच्छा परफॉर्म किया है। इसका एक कारण कोविड महामारी का खत्म होना भी रहा। तुलनात्मक रूप से कंपनी का रिवेन्यू 14.8 करोड़ डॉलर से बढ़कर 78.5 करोड़ डॉलर हो गया। जबकि कंपनी का कुल घाटा 56.7 करोड़ डॉलर से कम होकर 33.7 करोड़ डॉलर रह गया। 

क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट सिस्टम लागू करने के अलावा कंपनी के पास एनएफटी से जुड़े 8 प्रोग्राम हैं। इनमें से कुछ तो लॉन्च किए जा चुके हैं और कुछ ऐसे हैं जो आने वाले दिनों में लॉन्च किए जाने हैं। इसी से जुड़ा एक प्रोजेक्ट था कि पिछले साल कंपनी ने स्पाइडर मैन मूवी के एडवांस टिकट खरीदने वाले कस्टमर्स के लिए 86 हजार डिजिटल कलेक्टिबल ऑफर किए थे। ये एनएफटी 100 अलग अलग डिजाइनों में थे। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.