AMC Theatres में मूवी देखने के लिए Bitcoin, Ether से ऑनलाइन खरीदी जा सकेंगी टिकट्स

कंपनी क्रिप्टो को स्वीकार करने में अग्रणी रही है और यह पहले ही BitPay के साथ पार्टनरशिप में गिफ्ट कार्ड्स के लिए Dogecoin को स्वीकार करती है

AMC Theatres में मूवी देखने के लिए Bitcoin, Ether से ऑनलाइन खरीदी जा सकेंगी टिकट्स

कंपनी अभी ऑनलाइन पेमेंट के लिए ही क्रिप्टो स्वीकार करेगी

ख़ास बातें
  • कंपनी Apple Pay, PayPal और Google Pay के लिए भी सपोर्ट देगी
  • Bitcoin के अलावा अन्य क्रिप्टोकरंसीज से भी टिकटें खरीदी जा सकेंगी
  • कंपनी के पास दुनिया भर में 950 से अधिक थिएटर और लगभग 10,500 स्क्रीन हैं
विज्ञापन
अमेरिका की सबसे बड़ी मूवी थिएटर चेन AMC Theatres इस वर्ष के अंत तक Bitcoin और कुछ अन्य क्रिप्टोकरंसीज से टिकट्स के लिए ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा देगी। AMC ने बताया है कि मूवी देखने के लिए Bitcoin के अलावा  Ethereum, Litecoin और Bitcoin Cash का भी कस्टमर्स इस्तेमाल कर सकेंगे।

कंपनी ने कुछ महीने पहले अपने रिजल्ट्स की घोषणा के दौरान कहा था कि वह इस वर्ष वर्ष के अंत तक ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस के लिए क्रिप्टो से पेमेंट को स्वीकार करेगी।
 

AMC Theatres के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, एडम एरोन ने ट्वीट कर बताया कि कंपनी Apple Pay, PayPal और Google Pay के लिए भी सपोर्ट देगी। इनसे पहले ही कंपनी को कुल ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस का लगभग 14 प्रतिशत मिल रहा है।

हालांकि, AMC Theatres ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस के लिए ही क्रिप्टो को स्वीकार करने की जानकारी दी है। इसका मतलब है कि थिएटर पर जाकर टिकट खरीदने वाले लोग अपने बिटकॉइन बैलेंस से पेमेंट नहीं कर सकेंगे। 

कंपनी क्रिप्टो को स्वीकार करने में अग्रणी रही है और यह पहले ही BitPay के साथ पार्टनरशिप में गिफ्ट कार्ड्स के लिए Dogecoin को स्वीकार करती है। 

AMC Theatres ने अमेरिका, यूरोप और मिडल ईस्ट में एक दर्जन से अधिक नए मूवी थिएटर खोलने की भी घोषणा की है। कंपनी के पास अभी दुनिया भर में 950 से अधिक थिएटर और लगभग 10,500 स्क्रीन हैं।

ट्विटर पर एक पोल में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने के बाद कंपनी के CEO, एडम एरोन ने सितंबर में वादा किया था कि इस वर्ष के अंत तक Dogecoin को स्वीकार किया जाएगा। इस पोल में एडम ने पूछा था कि क्या AMC को जल्द  स्वीकार की जाने वाली क्रिप्टोकरंसीज की लिस्ट में Dogecoin को शामिल करना चाहिए या नहीं। पोल में 68 प्रतिशत से अधिक लोगों ने इसके लिए हां का विकल्प चुना था।

इसके बाद एडम ने Shiba Inu के लिए भी ट्विटर पर ऐसा ही पोल किया था। इसमें लगभग 81 प्रतिशत लोगों ने हां कहा था।

इसके बाद अमेरिका और कुछ अन्य देशों में भी मल्टीप्लेक्स चेन्स टिकट्स खरीदने के लिए Bitcoin और अन्य क्रिप्टोकरंसीज में पेमेंट को स्वीकार कर सकती हैं। 


 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AMC Theatres, Crypto, Bitcoin, Ether

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »