AMC Theatres में मार्च की इस तारीख से ऑफिशिअली कर सकेंगे DOGE और SHIB पेमेंट!

वर्तमान में Dogecoin और Shiba Inu की कीमत क्रमश: $0.14 (लगभग 10.40 रुपये) और $0.002018 (लगभग 0.15 रुपये) है।

AMC Theatres में मार्च की इस तारीख से ऑफिशिअली कर सकेंगे DOGE और SHIB पेमेंट!

AMC Theatres विश्वभर में 1 हजार के करीब लोकेशन पर ऑपरेट करती है। 

ख़ास बातें
  • AMC Theatres के सीईओ Adam Aron ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी।
  • 19 मार्च से एएमसी थियेटर्स में की जा सकेगी क्रिप्टो पेमेंट।
  • 16 अप्रैल से ऐप पर भी शुरू हो जाएगी क्रिप्टो पेमेंट सर्विस।
विज्ञापन
अमेरिका की थियेटर चेन एएमसी थियेटर्स (AMC Theatres) अब मीम क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन (DOGE) और शिबा इनु (Shiba Inu) में पेमेंट लेना शुरू करने जा रही है। 19 मार्च से एएमसी थियेटर्स में मीम आधारित क्रिप्टोकरेंसी (meme cryptocurrency) से पेमेंट की जा सकेगी। इसके लिए BitPay के माध्यम से ट्रांजैक्शन किए जाएंगे। BitPay एक क्रिप्टो पेमेंट सर्विस प्रोवाइड प्लेटफॉर्म है। एएमसी थियेटर्स दुनिया की सबसे बड़ी थियेटर चेन है जो विश्वभर में 1 हजार के करीब लोकेशन पर ऑपरेट करती है। 

AMC Theatres के सीईओ Adam Aron ने ट्वीट के जरिए बताया कि BitPay आधारित Dogecoin और Shiba Inu पेमेंट पहले वेब प्लेटफॉर्म के लिए शुरू की जाएगी और उसके बाद 16 अप्रैल से यह ऐप पर भी शुरू हो जाएगी। पिछले साल नवंबर में जब एएमसी थियेटर्स ने डॉजकॉइन और शिबा इनु में पेमेंट लेने की घोषणा की थी, उस वक्त BitPay शिबा इनु को सपोर्ट नहीं करता था। उस वक्त कंपनी के सीईओ एरॉन ने दावा किया था कि उनकी रिक्वेस्ट पर बिटपे ने शिबा इनु को सपोर्ट करने का फैसला किया है। 

वर्तमान में Dogecoin और Shiba Inu की कीमत क्रमश: $0.14 (लगभग 10.40 रुपये) और $0.002018 (लगभग 0.15 रुपये) है। टेस्ला के मालिक एलन मस्क डॉजकॉइन को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं और इसके पक्के सपोर्टर के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अक्सर इस डिजिटल कॉइन को 'पीपुल्स कॉइन' के नाम से प्रोमोट किया है। 

मस्क का मानना है कि डॉजकॉइन की ट्रांजैक्शन फीस कम होनी चाहिए ताकि रोजमर्रा की खरीद में इसकी पहुंच औसत ग्राहकों तक भी पहुंच सके। क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर लगने वाली फीस को गैस फीस (Gas Fee) भी कहा जाता है। यह वो चार्ज होता है जो क्रिप्टो यूजर माइनर्स को अदा करते हैं ताकि ग्राहक का ट्रांजैक्शन ब्लॉकचेन प्रोटोकोल में शामिल किया जा सके। 

रिसर्च प्लेटफॉर्म BitInfoCharts के अनुसार, डॉजकॉइन के लिए औसत गैस फीस लगभग $0.386 (लगभग 29 रुपये) होती है। इससे पहले AMC Theatres ने PayPal के माध्यम से ऑनलाइन टिकटों के लिए Bitcoin, Ether, Litecoin और Bitcoin Cash पेमेंट का ऑप्शन भी शामिल किया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »