‘लाल’ हुआ क्रिप्‍टो मार्केट, Bitcoin, Ether में गिरावट, जानें बाकी क्रिप्‍टोकरेंसी का हाल

ईथर का मूल्‍य ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर पिछले 24 घंटों में 2.72 फीसदी गिरा है और दाम 1,850 डॉलर (लगभग 1.47 लाख रुपये) पर हैं।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 18 अगस्त 2022 16:30 IST
ख़ास बातें
  • BTC का मूल्य पिछले गुरुवार की तुलना में 2.1 प्रतिशत कम है
  • ईथर की कीमत पिछले गुरुवार की तुलना में लगभग 0.2 फीसदी कम हुई
  • शीबा इनु और डॉजकॉइन की कीमतों में भी गिरावट है

ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में भी बुधवार और गुरुवार की शुरुआत में 3.09 फीसदी की गिरावट देखी गई।

बुधवार को कीमतों में मजबूती देखने के बाद क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) मार्केट एक बार फ‍िर गिरावट से जूझ रहा है। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमतों में पिछले 24 घंटों में 2.34 फीसदी की गिरावट देखी गई है। वैश्विक एक्सचेंजों में इसकी कीमत अब 23,400 डॉलर (लगभग 18.64 लाख रुपये) के निशान से ऊपर है, जबकि भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर BTC का मूल्‍य 25,313 डॉलर (लगभग 20.16 लाख रुपये) है, जो पिछले 24 घंटों में 2.32 प्रतिशत कम है। CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 23,444 डॉलर (लगभग 18.67 लाख रुपये) है, जबकि CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि BTC का मूल्य पिछले गुरुवार की तुलना में 2.1 प्रतिशत कम है।

दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) भी बिटकॉइन की राह पर चलती हुई दिखाई दी और 2 हजार डॉलर के मार्क से नीचे फ‍िसल गई। खबर लिखे जाने तक कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर का मूल्य 1,964 डॉलर (लगभग 1.56 लाख रुपये) है। ग्‍लोबल एक्सचेंजों में इस क्रिप्टो का मूल्य पिछले 24 घंटों में 2.72 फीसदी गिरा है और दाम 1,850 डॉलर (लगभग 1.47 लाख रुपये) पर हैं। 

CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, ईथर की कीमत पिछले गुरुवार की तुलना में लगभग 0.2 फीसदी कम हुई है। गैजेट्स360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि ज्‍यादातर प्रमुख altcoins की कीमतों में गिरावट का दौर है। ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में भी बुधवार और गुरुवार की शुरुआत में 3.09 फीसदी की गिरावट देखी गई।

पिछले 24 घंटों में पॉलीगॉन, पोलकाडॉट, यूनिस्वैप, कॉसमॉस, सोलाना, मोनेरो, कार्डानो, कॉसमॉस, एवलांच और BNB की कीमतों में गिरावट देखी गई है। शीबा इनु और डॉजकॉइन की कीमतों में भी गिरावट है। पिछले 24 घंटों में 7.26 फीसदी की गिरावट के बाद डॉजकॉइन का मूल्य वर्तमान में 0.09 डॉलर (लगभग 7.6 रुपये) है, जबकि शीबा इनु का मूल्य 0.000016 डॉलर (लगभग 0.001291) है, जो पिछले दिन की तुलना में 2.05 प्रतिशत कम है।
Advertisement

CoinDCX की रिसर्च टीम ने गैजेट्स 360 को बताया कि ईथीरियम ऑप्‍शंस के लिए ओपन इंटरेस्‍ट 8.2 बिलियन डॉलर (लगभग 65,318.5 करोड़ रुपये) को पार कर गया। बिटकॉइन की तुलना में यह 5.4 बिलियन डॉलर (लगभग 43,013 करोड़ रुपये) से अधिक हो गया, क्योंकि ट्रेडर्स ईथीरियम पर दांव लगा रहे हैं। 
Advertisement
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.