बिटकॉइन में मामूली नुकसान, प्राइस 62,300 डॉलर से ज्यादा

पिछले महीने अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट Donald Trump ने एक क्रिप्टोकरेंसी बिजनेस की शुरुआत की थी

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2024 18:00 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin का इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 62,353 डॉलर का था
  • Tether, Binance Coin और Solana के प्राइस बढ़े हैं
  • क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 0.54 प्रतिशत घटकर लगभग 2.17 लाख करोड़ डॉलर थी

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 1.75 प्रतिशत कम हुआ है

क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को नुकसान था। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस मामूली गिरकर इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 62,353 डॉलर का था। भारतीय एक्सचेंजों पर यह 63,917 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, बिटकॉइन में बुलिश सेंटीमेंट का संकेत मिल रहा है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 1.75 प्रतिशत कम हुआ है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 2,442 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 2,515 डॉलर का था। इसके अलावा USD Coin, Ripple, Cardano, Polkadot, Monero, Stellar और Cronos में गिरावट थी। Tether, Binance Coin और Solana के प्राइस बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.54 प्रतिशत घटकर लगभग 2.17 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज ZebPay के ट्रेड डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "नए Ethereum Improvement Proposal से Ether से जुड़ी कम्युनिटी में उत्साह है। इससे ट्रांजैक्शन की स्पीड बढ़ेगी और डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंजों को लगभग 10 करोड़ डॉलर बचाने में सहायता मिलेगी। Ether के लिए 2,400 डॉलर का प्राइस एक मजबूत सपोर्ट है।"  पिछले महीने अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट Donald Trump ने एक क्रिप्टोकरेंसी बिजनेस की शुरुआत की थी। ट्रंप, उनके परिवार और सहयोगियों ने सोमवार को World Liberty Financial को लॉन्च किया था। अमेरिका के प्रेसिडेंट के चुनाव में प्रमुख उम्मीदवार ट्रंप पर या उनके परिवार ने इस बिजनेस के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। यह भी नहीं पता चला है कि यह फर्म किस प्रकार की सर्विसेज उपलब्ध कराएगी। 

आमतौर पर, प्रेसिडेंट पद के किसी उम्मीदवार के लिए चुनाव के निकट नया बिजनेस लॉन्च करना असामान्य होता है लेकिन ट्रंप की नजर 5 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले क्रिप्टोकरेंसी के समर्थकों को अपने पक्ष में करने पर है। हालांकि, ट्रंप ने पूर्व में क्रिप्टोकरेंसीज को एक स्कैम भी बताया था। इसके बाद प्रेसिडेंट के पद के लिए दोबारा चुनावी मैदान में उतरने के बाद उन्होंने डिजिटल एसेट्स का समर्थन करना शुरू कर दिया था। ट्रंप ने अमेरिका को क्रिप्टो की राजधानी बनाने का भी वादा किया है। उन्होंने इस सेगमेंट के लिए सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने और बिटकॉइन का रिजर्व तैयार करने का भी संकेत दिया है। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.