क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 61,000 डॉलर से ज्यादा

Benchmark Company के एनालिस्ट, Mark Plamer का पूर्वानुमान है कि बिटकॉइन का प्राइस अगले वर्ष के अंत तक 1,50,000 डॉलर पर पहुंच सकता है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2024 15:37 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 61,815 डॉलर पर था
  • Solana, Cardano, Ripple और Tron में भी गिरावट थी
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

भारत में क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को लगभग 0.23 प्रतिशत की गिरावट थी। Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, बिटकॉइन का प्राइस 61,815 डॉलर पर था। हालांकि, Binance जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 62,160 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। 

Ether का प्राइस लगभग 0.45 प्रतिशत घटकर 2,999 डॉलर पर था। इसके अलावा Solana, Cardano, Ripple, Tron, Polkadot, Litecoin और Polygon में गिरावट थी। Tether, Near Protocol और Chainlink के प्राइसेज में मामूली बढ़ोतरी थी। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.26 लाख करोड़ डॉलर पर था। Benchmark Company के एनालिस्ट, Mark Plamer का पूर्वानुमान है कि बिटकॉइन का प्राइस अगले वर्ष के अंत तक 1,50,000 डॉलर पर पहुंच सकता है। 

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन में 3.4 करोड़ डॉलर से अधिक की लॉन्ग पोजिशंस को लिक्विडेट किया गया है। हालांकि, सेंटीमेंट बुलिश बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों में लगभग 1.7 अरब डॉलर के बिटकॉइन खरीदे गए हैं। बिटकॉइन का मौजूदा प्राइस अस्थायी सपोर्ट के जैसा है।" WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने कहा, "कुछ देशों के बीच तनाव से प्रेशर बढ़ गया है।  Ethereum बेस्ड ऑल्टकॉइन्स के प्राइस में बढ़ोतरी हो सकती है।" 

भारत में क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है। पिछले महीने वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा था कि देश में क्रिप्टोकरेंसीज को 'करेंसी' के तौर पर माना या देखा नहीं जाता। क्रिप्टो मार्केट में आई तेजी के बाद इस सेक्टर को लेकर सरकार के रवैये में बदलाव के प्रश्न पर, सीतारमण का कहना था, "सरकार का हमेशा से यह मानना रहा है कि क्रिप्टो को लेकर बनाए गए एसेट्स का ट्रेडिंग और कई अन्य चीजों के लिए एसेट्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हमने इन्हें रेगुलेट नहीं किया है। ये करेंसीज नहीं हो सकते और यह केंद्र सरकार की पोजिशन है।" अमेरिका में बिटकॉइन स्पॉट ETF को सिक्योरिटीज रेगुलेटर की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई थी। इससे पहले कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने कहा था कि ट्रांजैक्शंस में आसानी के कारण स्टॉक मार्केट से बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स का रुख क्रिप्टो सेगमेंट की ओर हो सकता है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.