क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 67,200 डॉलर से ज्यादा

बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.65 प्रतिशत घटकर लगभग 67,288 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू में लगभग 442 डॉलर की कमी हुई है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मार्च 2024 17:29 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.65 प्रतिशत घटकर लगभग 67,288 डॉलर पर था
  • Ether का प्राइस 0.62 प्रतिशत घटकर 3,445 डॉलर पर था
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

देश में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है

मार्केट प्राइस के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin सहित क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को कमजोरी थी। बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.65 प्रतिशत घटकर लगभग 67,288 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू में लगभग 442 डॉलर की कमी हुई है। मार्केट एनालिस्ट्स ने बताया कि इसमें खरीदारी और बिकवाली का लगभग समान प्रेशर है। 

Ether का प्राइस 0.62 प्रतिशत घटकर 3,445 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस लगभग 20 डॉलर कम हुआ है। इसके अलावा Binance Coin, Solana, USD Coin, Cardano, Polkadot और Litecoin में गिरावट थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.50 प्रतिशत घटकर लगभग 2.65 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन के लिए अगला रेजिस्टेंस 70,979 डॉलर पर है। इसके लिए सपोर्ट लेवल 68,955 डॉलर का है। लंदन स्टॉक एक्सचेंज की बिटकॉइन और Ethereum एक्सचेंज ट्रेडेड नोट्स (ETN) लॉन्च करने की घोषणा से मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट है।" क्रिप्टो ऐप CoinDCX की रिसर्च टीम ने कहा, "पिछले एक दिन में क्रिप्टो मार्केट में काफी वोलैटिलिटी रही है। अमेरिका में GDP का डेटा आने से वोलैटिलिटी बढ़ सकती है।" देश में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है। हाल ही में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा था कि देश में क्रिप्टोकरेंसीज को 'करेंसी' के तौर पर माना या देखा नहीं जाता। 

क्रिप्टो मार्केट में आई तेजी के बाद इस सेक्टर को लेकर सरकार के रवैये में बदलाव के प्रश्न पर, सीतारमण का कहना था, "सरकार का हमेशा से यह मानना रहा है कि क्रिप्टो को लेकर बनाए गए एसेट्स को ट्रेडिंग और कई अन्य चीजों के लिए एसेट्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हमने इन्हें रेगुलेट नहीं किया है। ये करेंसीज नहीं हो सकते और यह केंद्र सरकार की पोजिशन है।" अमेरिका में बिटकॉइन स्पॉट ETF को सिक्योरिटीज रेगुलेटर की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई थी। इन ETF में फंडिंग लगातार बढ़ रही है। इस महीने की शुरुआत में बिटकॉइन का प्राइस भी 73,700 डॉलर से अधिक पर गया था जो इसका हाई प्राइस है। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स भी बनाए जा रहे हैं। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Solana, Demand, Resistance, Market, Bitcoin, Selling, Investors, Ether, LSE, Prices
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.