क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 96,600 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि Bitcoin के लिए अगल रेजिस्टेंस 98,400 डॉलर और सपोर्ट लगभग 95,000 डॉलर पर है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जनवरी 2025 15:42 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ रही है
  • पिछले वर्ष बिटकॉइन ने 1,08,800 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था
  • इसके बाद से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस काफी घटा है

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी प्रॉफिट था

नए साल की शुरुआत क्रिप्टो मार्केट के लिए अच्छी रही है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में शुक्रवार को बढ़कर 96,600 डॉलर से कुछ अधिक पर था। पिछले वर्ष के अंत में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस में काफी गिरावट हुई था। इससे पहले बिटकॉइन ने 1,08,800 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी प्रॉफिट था। इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर Ether का प्राइस 0.20 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 3,440 डॉलर से अधिक पर ट्रेड कर रहा था। Solana में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसका प्राइस लगभग 211 डॉलर पर था। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Cardano, Ripple, Tether, Chainlink और Stellar शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 3.40 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि Bitcoin के लिए अगला रेजिस्टेंस 98,400 डॉलर और सपोर्ट लगभग 95,000 डॉलर पर है। बिटकॉइन में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ रही है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर बनाने वाली MicroStrategy ने दिसंबर के अंत में लगातार आठवें सप्ताह में बिटकॉइन की बड़ी संख्या में खरीदारी की थी। यह बिटकॉइन की सबसे अधिक होल्डिंग वाली कंपनी है। माइक्रोस्ट्रैटेजी के पास लगभग 4,46,000 बिटकॉइन हैं। 

हाल ही में इस कंपनी ने बताया था कि वह इस वर्ष अधिक शेयर्स इश्यू कर बिटकॉइन खरीद सकती है। पिछले वर्ष बिटकॉइन का प्राइस 130 प्रतिशत से अधिक बढ़ा था। हालांकि, माइक्रोस्ट्रैटेजी के शेयर्स की बिक्री कर बिटकॉइन खरीदने की स्ट्रैटेजी पर सवाल भी उठ रहे हैं। अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव के लिए प्रचार के दौरान Donald Trump ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का संकेत दिया था। हालांकि, Federal Reserve का कहना है कि उसका बिटकॉइन का बड़ा स्टॉक बनाने की नई सरकार की योजना में शामिल होने का इरादा नहीं है। बिटकॉइन का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में कर रही हैं। रूस ने कानून में बदलाव कर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। पिछले महीने रूस के प्रेसिडेंट Vladimir Putin ने कहा कि अमेरिका की मौजूदा सरकार अमेरिकी डॉलर का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर इसकी भूमिका को घटा रही है। इस वजह से बहुत से देशों को अन्य एसेट्स का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने इस प्रकार के एसेट्स में बिटकॉइन का उदाहरण दिया था। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.