क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 66,615 डॉलर पर पहुंचा

Ether में 5.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसका प्राइस 3,350 डॉलर से कुछ अधिक था। पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू लगभग 165 डॉलर बढ़ी है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2024 18:53 IST
ख़ास बातें
  • पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू लगभग 468 डॉलर बढ़ी है
  • इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 70,530 डॉलर पर था
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

Ether में 5.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गुरुवार को 0.93 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 66,615 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू लगभग 468 डॉलर बढ़ी है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 70,530 डॉलर पर था। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस बढ़े हैं। 

Ether में 5.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसका प्राइस 3,350 डॉलर से कुछ अधिक था। पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू लगभग 165 डॉलर बढ़ी है। Avalanche, Tether, Binance Coin और Cronos के प्राइस भी बढ़े हैं। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, Ripple, Cardano और Polkadot थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.36 प्रतिशत बढ़कर 2.63 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

क्रिप्टो ऐप CoinDCX के मार्केट डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "अमेरिका में CPI डेटा के अनुमान से अधिक होने के कारण पिछले एक दिन में क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। Ether एक रेंज में ट्रेड कर रहा है और इसके 3,650 डॉलर का लेवल पार करने के बाद ही तेजी आ सकती है।" एक अन्य क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट डेस्क ने कहा, "बिटकॉइन में कुछ गिरावट के बाद मजबूती आ रही है। इसने 70,000 डॉलर के निकट नया बेस बनाया है। इसके लिए लगभग 74,000 डॉलर पर भारी रेजिस्टेंस है।" 

देश में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। हालांकि, क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है। हाल ही में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा था कि देश में क्रिप्टोकरेंसीज को 'करेंसी' के तौर पर माना या देखा नहीं जाता। क्रिप्टो मार्केट में आई तेजी के बाद इस सेगमेंट को लेकर सरकार के रवैये में बदलाव के प्रश्न पर, सीतारमण का कहना था, "सरकार का हमेशा यह मानना रहा है कि क्रिप्टो को लेकर बनाए गए एसेट्स को ट्रेडिंग और कई अन्य चीजों के लिए एसेट्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हमने इन्हें रेगुलेट नहीं किया है। ये करेंसीज नहीं हो सकते और यह केंद्र सरकार की पोजिशन है।" अमेरिका में बिटकॉइन स्पॉट ETF को सिक्योरिटीज रेगुलेटर की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई थी। इससे पहले कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने कहा था कि ट्रांजैक्शंस में आसानी की वजह से स्टॉक मार्केट से बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स का रुख क्रिप्टो सेगमेंट की ओर हो सकता है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.