क्रिप्टो फर्मों की हैकिंग में नुकसान बढ़कर 2 अरब डॉलर से ज्यादा हुआ

कुछ महीने पहले बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल WazirX को हैकर्स ने निशाना बनाया था। इसमें एक्सचेंज को 23 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2024 20:19 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष क्रिप्टो फर्मों की हैकिंग के लगभग 282 मामले हुए थे
  • इस वर्ष हैकिंग के मामलों की संख्या बढ़कर 303 हो गई है
  • कुछ महीने क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX को हैकर्स ने निशाना बनाया था

यह लगातार चौथा वर्ष है जिसमें क्रिप्टो फर्मों की हैकिंग नुकसान एक अरब डॉलर से अधिक का है

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के साथ हैकिंग के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स की हैकिंग से चुराया गया फंड पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 21 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.2 अरब डॉलर का है। 

ब्लॉकचेन एनालिसिस फर्म Chainalysis की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह लगातार चौथा वर्ष है जिसमें क्रिप्टो फर्मों की हैकिंग से चुराया गया फंड एक अरब डॉलर से अधिक है। पिछले वर्ष इन फर्मों की हैकिंग के लगभग 282 मामले हुए थे। इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 303 हो गई है। मौजूदा वर्ष में मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में लगभग 140 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े हैकिंग और स्कैम के मामले भी बढ़े हैं। अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद बिटकॉइन में काफी तेजी आई है। हाल ही में बिटकॉइन ने 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई बनाया था। 

Chainalysis के सायबरक्राइम्स रिसर्च लीड, Eric Jardine ने बताया, "डिजिटल एसेट्स का मार्केट बढ़ने के  साथ ही क्रिप्टो का गैर कानूनी इस्तेमाल भी बढ़ा है। अगले वर्ष इस तरह के अपराधों से निपटना इंडस्ट्री के लिए निश्चित तौर पर एक बड़ी चुनौती होगी।" इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यूजर्स की क्रिप्टोकरेंसीज के एक्सेस को कंट्रोल करने वाली प्राइवेट की को हैक करने के मामले तेजी से बढ़े हैं। 

कुछ महीने पहले बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल WazirX को हैकर्स ने निशाना बनाया था। इसमें एक्सचेंज को 23 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ था। इसके बाद WazirX ने यूजर्स के लिए फंड के विड्रॉल जैसी कुछ सर्विसेज को रोक दिया था। WazirX के यूजर्स की संख्या 1.6 करोड़ से अधिक है। इस क्रिप्टो एक्सचेंज के एक मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट में सेंध लगाकर हैकर्स ने फंड चुराया था। इस फंड को लौटाने के लिए एक्सचेंज ने हैकर को लगभग 2.3 करोड़ डॉलर (लगभग 192 करोड़ रुपये) की पेशकश की थी। क्रिप्टो मार्केट पर इस मामले का असर पड़ा था। इससे क्रिप्टो एक्सचेंजों में सिक्योरिटी की मजबूती को लेकर प्रश्न भी उठे थे। इस एक्सचेंज से लगभग 24 करोड़ डॉलर (लगभग 1,965 करोड़ रुपये) संदिग्थ तरीके से एक नए एड्रेस पर भेजे गए थे, जो विवादास्पद क्रिप्टो मिक्सर प्लेटफॉर्म, Tornado Cash का था। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.