क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े फ्रॉड 45 प्रतिशत बढ़े, ट्रेडर्स को 47,000 करोड़ रुपये का नुकसान

हाल ही में FBI ने चेतावनी दी थी कि क्रिप्टो सेगमेंट पर नॉर्थ कोरिया के हैकर्स के अटैक बढ़ रहे हैं। पिछले महीने भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX को हैकर्स ने निशाना बनाया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 सितंबर 2024 22:25 IST
ख़ास बातें
  • वित्तीय फ्रॉड की कुल शिकायतों में लगभग 10 प्रतिशत क्रिप्टो से जुड़ी थी
  • पिछले वर्ष इस मार्केट में तेजी आई थी
  • पिछले महीने भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX को हैकर्स ने निशाना बनाया था

हाल ही में FBI ने चेतावनी दी थी कि क्रिप्टो सेगमेंट पर नॉर्थ कोरिया के हैकर्स के अटैक बढ़ रहे हैं

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट से जुड़े फ्रॉड के मामलों की भी बड़ी संख्या है। पिछले वर्ष इस मार्केट में तेजी आई थी। इससे अपराधियों के लिए भी यह एक बड़ा निशाना बना है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस पिछले वर्ष दोगुने से अधिक बढ़ा था। 

अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े फ्रॉड के मामलों में लगभग 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इन फ्रॉड की वजह से ट्रेडर्स को 5.6 अरब डॉलर (लगभग 47,029 करोड़ रुपये) से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फाइनेंशियल फ्रॉड की कुल शिकायतों में से लगभग 10 प्रतिशत क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी थी। FBI की क्रिमिनल इनवेस्टिगेशन के डायरेक्टर, Michael Nordwall ने इस रिपोर्ट में कहा है, "इंटरनेशनल फाइनेंशियल सिस्टम में क्रिप्टोकरेंसीज की हिस्सेदारी बढ़ने के साथ ही अपराधियों ने भी इसका इस्तेमाल बढ़ाया है।" 

हाल ही में FBI ने चेतावनी दी थी कि क्रिप्टो सेगमेंट पर नॉर्थ कोरिया के हैकर्स के अटैक बढ़ रहे हैं। पिछले महीने भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX को हैकर्स ने निशाना बनाया था। इसमें नॉर्थ कोरिया के हैकर्स के शामिल होने की रिपोर्ट है। इस मामले में WazirX से लगभग 23 करोड़ डॉलर का फंड चुराया गया था। FBI ने बताया, "हैकर्स अपने शिकार को सोशल मीडिया पर उसकी एक्टिविटी के जरिए तलाशते हैं। इसके बाद पीड़ितों को विभिन्न तरीकों से फंसाया जाता है।" इन हैकर्स से बचने के लिए FBI ने क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट्स की लॉगिन, पासवर्ड और प्राइवेट कीज से जुड़ी जानकारी इंटरनेट से कनेक्टेड डिवाइसेज पर स्टोर नहीं करने की सलाह दी है। क्रिप्टो मार्केट पर भी इस मामले का असर पड़ा था। इससे क्रिप्टो एक्सचेंजों में सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठे थे। 

WazirX ने हैकर्स के अटैक के बाद अपने प्लेटफॉर्म पर सभी डिपॉजिट और विड्रॉल को रोक दिया था। इस एक्सचेंज ने चुराए गए  फंड को लौटाने के लिए हैकर को लगभग 2.3 करोड़ डॉलर (लगभग 192 करोड़ रुपये) की पेशकश की थी। क्रिप्टो मार्केट पर भी इस मामले का असर पड़ा था। इससे क्रिप्टो एक्सचेंजों में सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठे थे। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.