दुबई के क्रिप्टो एक्सचेंज ByBit ने भारत में चुकाया 9 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल ByBit ने बताया है कि उसने जुर्मान का भुगतान करने के साथ ही रेगुलेटरी कमियों को पूरा कर लिया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 फरवरी 2025 21:42 IST
ख़ास बातें
  • FIU ने रूल्स का पालन नहीं करने की वजह से ByBit पर जुर्माना लगाया था
  • इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने FIU के पास रजिस्ट्रेशन भी कराया है
  • दुबई के इस क्रिप्टो एक्सचेंज की सर्विसेज जल्द बहाल हो सकती हैं

FIU ने रूल्स का पालन नहीं करने की वजह से यह जुर्माना लगाया था

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल ByBit ने बताया है कि उसने भारत में नौ करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना चुकाया है। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने रूल्स का पालन नहीं करने की वजह से ByBit पर यह जुर्माना लगाया था। इसके साथ ही इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने FIU के पास रजिस्ट्रेशन भी कराया है। 

देश में बिजनेस करने वाली सभी क्रिप्टो फर्मों के लिए FIU के पास रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। हाल ही में ByBit ने देश में अपने कस्टमर्स को सूचना दी थी कि वह अपनी सर्विसेज को अस्थायी तौर पर रोक रहा है। इसके बाद FIU ने बताया था कि इस एक्सचेंज ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) का पालन नहीं किया था और इसे लगभग 9.27 करोड़ रुपये का जुर्माना चुकाना होगा। ByBit ने बताया है कि उसने जुर्मान का भुगतान करने के साथ ही रेगुलेटरी कमियों को पूरा कर लिया है। इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने एक स्टेटमेंट में कहा, "भारत के मार्केट में काफी संभावना है। हम वर्चुअल डिजिटल एसेट सर्विस प्रोवाइडर (VDASP) के तौर पर रजिस्ट्रेशन के आवेदन के साथ ही सभी आवश्यक्ताओं को पूरा करने के लिए कार्य कर रहे हैं।" 

दुबई के इस क्रिप्टो एक्सचेंज की सर्विसेज जल्द बहाल हो सकती हैं। ByBit ने बताया है कि देश में यूजर्स को वह स्पॉट, डेरिवेटिव्स और ऑप्शंस ट्रेडिंग की सर्विसेज उपलब्ध कराएगा। इस क्रिप्टो एक्सचेंज की शुरुआत 2018 में हुई थी। ByBit का दावा है कि उसके पास कई देशों में चार करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। 

पिछले वर्ष ByBit ने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी ( CBDC) eRupee का अपनी पीयर-टु-पीयर (P2P) ट्रांजैक्शन सर्विस के लिए इंटीग्रेशन करने की जानकारी दी थी। इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने बताया  था कि ई-रूपी के लिए सपोर्ट को लेकर उसे भारतीय मर्चेंट्स से निवेदन मिले थे। इसकी P2P ट्रांजैक्शंस से मर्चेंट्स को रुपये में पेमेंट्स स्वीकार करने की सुविधा मिलेगी। इससे उनके बैंक एकाउंट्स को सायबर अपराधियों के निशाना बनाने का जोखिम कम हो जाएगा। P2P पेमेंट्स में एक्सचेंज के वॉलेट में सेलर क्रिप्टोकरेंसी के तौर पर पेमेंट को जमा करता है। इसके बार सेलर एसेट का एक सेल प्राइस तय करता है। अगर बायर उस प्राइस को स्वीकार करता है तो एक्सचेंज पर डील हो जाती है। इसके बाद बायर सेलर के बैंक एकाउंट में सीधे पेमेंट भेजता है। इस प्रकार से P2P ट्रांजैक्शन पूरी हो जाती है। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.