पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार

पाकिस्तान के प्रमुख मुफ्तियों में शामिल मुफ्ती मोहम्मद ताकी उस्मानी ने शरिया कानून के तहत क्रिप्टोकरेंसी को गैर कानूनी बताया है। दारुल उलूम कराची के अध्यक्ष, उस्मानी ने अपने फतवे में कहा कि शरिया में क्रिप्टोकरेंसी को वेल्थ नहीं माना जा सकता

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जुलाई 2026 16:42 IST
ख़ास बातें
  • बहुत से देशों में क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगा है
  • पाकिस्तान में कट्टरपंथी नेताओं ने इस सेगमेंट का विरोध किया है
  • क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर पाकिस्तान की सरकार ने कुछ फैसले किए हैं

इस फतवे में क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल से की गई खरीदारी को गैर कानूनी बताया गया है

पिछले कई वर्षों से वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रहे पाकिस्तान में क्रिप्टो का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, पाकिस्तान के कुछ कट्टरपंथी नेताओं ने इसे लेकर ऐतराज भी जताया है। हाल ही में भारत के इस पड़ोसी देश की फाइनेंस मिनिस्टी ने अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की क्रिप्टो से जुड़ी फर्म के साथ एक समझौता भी किया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के प्रमुख मुफ्तियों में शामिल मुफ्ती मोहम्मद ताकी उस्मानी ने शरिया कानून के तहत क्रिप्टोकरेंसी को गैर कानूनी बताया है। दारुल उलूम कराची के अध्यक्ष, उस्मानी ने अपने फतवे में कहा कि शरिया में क्रिप्टोकरेंसी को वेल्थ नहीं माना जा सकता। यह एक एकाउंट में कुछ अनुमानित संख्याओं का सिर्फ एक रिकॉर्ड है। उनका कहना था कि क्रिप्टोकरेंसी के जरिए सामान खरीदने की अनुमति नहीं है, चाहे भुगतान USDT या किसी अन्य क्रिप्टो टोकन के इस्तेमाल से किया जाए। 

हाल ही में पाकिस्तान की फाइनेंस मिनिस्ट्री ने ट्रंप की क्रिप्टो से जुड़ी फर्म World Liberty Financial की सब्सिडियरी SC Financial Technologies के साथ विदेश में पेमेंट्स के लिए डॉलर से जुड़े USD1 स्टेबलकॉइन के इस्तेमाल के लिए एक समझौता किया था। हाल ही में ट्रंप की फाइनेंशियल रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ था कि पिछले वर्ष World Liberty Financial से उन्हें 50 करोड़ डॉलर से ज्यादा की इनकम मिली है। यह ट्रंप की फैमिली से जुड़ी फर्म है। 

यह फतवा एक प्रश्न के जवाब में जारी किया गया था। इस प्रश्न में एक व्यक्ति ने पूछा था कि क्या इस्लामिक कानून के तहत क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल से की गई खरीदारी वैध है या नहीं। इस व्यक्ति ने बताया था कि उसने क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल से दो किताबें खरीदी थी। इस पर मुफ्ती उस्मानी ने इस व्यक्ति को किताबें वापस करने की सलाह दी थी क्योंकि क्रिप्टोकरेंसी के जरिए की गई खरीदारी की शरिया कानून में अनुमति नहीं है। अफ्गानिस्तान, चीन बांग्लादेश, नेपाल और कुछ अन्य देशों में भी क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी ट्रांजैक्शंस, ट्रेडिंग और अन्य सर्विसेज को गैर कानूनी माना जाता है। सऊदी अरब के प्रमुख मुफ्तियों ने क्रिप्टोकरेंसी या क्रिप्टो ट्रेडिंग को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। क्रिप्टो सेगमेंट पर बैन लगाने के बजाय सऊदी अरब की अथॉरिटीज ने इस लेकर सतर्क रवैया अपनाया है। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.