Coinbase 24,405 करोड़ रुपये में खरीदेगी तुर्की का सबसे बड़ा Crypto ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म!

कंपनी का मकसद अपनी वैश्विक मौजूदगी के दायरे को और बड़ा करने का है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2022 17:27 IST
ख़ास बातें
  • डील के बारे में सबसे पहले MergerMarket ने रिपोर्ट किया था
  • तुर्की में क्रिप्टोकरेंसी एडॉप्शन रेट काफी अधिक है
  • किसी भी एक्सचेंज की तरफ से इसके बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है

Coinbase विश्वभर में अपने दायरे को बढ़ाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।

अमेरिकी क्रिप्टो एक्सचेंज कथित तौर पर तुर्की के सबसे बड़े क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म BtcTurk को खरीदने पर विचार कर रही है। खबर है कि कॉइनबेस बीटीसीतुर्क को 3.2 बिलियन डॉलर (लगभग 24,405 करोड़ रुपये) में खरीदने पर विचार कर रही है। कंपनी का मकसद अपनी वैश्विक मौजूदगी के दायरे को और बड़ा करने का है। कहा जा रहा है कि कंपनी यह कदम विकासशील देशों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए उठा रही है। 2013 में स्थापित BtcTurk का दावा है कि इसके पास 45 लाख से अधिक यूजर हैं और 850 कर्मचारी हैं। 2021 में कंपनी का ट्रांजैक्शन वॉल्यूम 116 अरब डॉलर (लगभग 8,84,750 करोड़ रुपये) बताया गया था। 

बिजनेस में इसके लम्बे समय से होने के अलावा भी BtcTurk काफी आकर्षक है, क्योंकि तुर्की में क्रिप्टोकरेंसी एडॉप्शन रेट काफी अधिक है। असल में, Statista के अनुसार, तुर्की के नागरिक क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने की तेजी में पांचवें नम्बर पर आते हैं। Binance, OKX और Bybit जैसे अन्य पॉपुलर ग्लोबल एक्सचेंज्स ने पहले ही तुर्की में काम करना शुरू कर दिया है। 

इस डील के बारे में सबसे पहले MergerMarket ने रिपोर्ट किया था और उसके बाद Bloomberg ने भी इसका जिक्र किया। डील पूरी होने के काफी करीब है, क्योंकि मामले के जानकारों का कहना है कि शर्तों से जुड़ा एक पत्र पहले ही साइन किया जा चुका है। कंपनी को केवल तकनीकी काम पूरा करना है। हालांकि, किसी भी एक्सचेंज की तरफ से इसके बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

Coinbase केवल BtcTurk जैसी क्रिप्टो एक्सचेंजों में ही रुचि नहीं रखता है, बल्कि साल की शुरुआत से ही कंपनी नए नए क्षत्रों में अपनी सर्विसेज को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। पिछले दिनों मार्च में अफवाह थी कि कॉइनबेस Mercado Bitcoin की पेरेंट कंपनी 2TM को खरीदने वाली है ताकि लेटिन अमेरिका में यह अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ा सके। हाल ही में कंपनी ने अपने नॉन फंजीबल टोकन (NFT) मार्केटप्लेस का बीटा वर्जन लॉन्च किया और जल्द ही यह इसका ऑफिशियल लॉन्च भी करने वाली है। इससे पता चलता है कि Coinbase दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बनने की राह पर है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Coinbase, BtcTurk, Cryptocurrency
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.