Crypto मंदी में Coinbase को उम्मीद से ज्यादा तिमाही नुकसान

मार्केट मंदी ने बिटकॉइन को 2022 में 50 प्रतिशत तक नीचे गिरा दिया और Coinbase समेत कई कंपनियों को अपने कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ गई

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अगस्त 2022 17:54 IST
ख़ास बातें
  • Coinbase के अनुसार, ट्रेडिंग वॉल्यूम वर्तमान तिमाही में और भी गिर सकता है
  • क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स के ध्वस्त हो जाने और बिकवाली का है असर
  • यूजर्स क्रिप्टो निवेश में हो गए हैं सुस्त

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Coinbase का ट्रेडिंग वॉल्यूम साल की दूसरी तिमाही आधे से भी ज्यादा तक नीचे आ गया

क्रिप्टोकरेंसी में आई मंदी का असर निवेशकों समेत क्रिप्टो एक्सचेंज्स पर  भी बुरे तरीके से पड़ा है। इसी के चलते Coinbase Global का तिमाही नुकसान उम्मीद से ज्यादा हुआ है। एक्सचेंज ने बड़े तिमाही नुकसान की रिपोर्ट दी है। इसका कारण निवेशकों का जोखिम वाले एसेट्स से दूरी बना लेना रहा। Coinbase Global के शेयर मंगलवार को 6 प्रतिशत नीचे गिर गए। 

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज का ट्रेडिंग वॉल्यूम साल की दूसरी तिमाही आधे से भी ज्यादा तक नीचे आ गया और यह 217 बिलियन डॉलर (लगभग 17,25,130 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया। इसमें रिटेल में 68 प्रतिशत का नुकसान हुआ और संस्थागत ट्रेडिंग में 46 प्रतिशत का नुकसान हुआ। 

Coinbase ने कहा है कि ट्रेडिंग वॉल्यूम वर्तमान तिमाही में और ज्यादा नीचे गिर सकता है। यह बताता है कि कुछ क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स के ध्वस्त हो जाने और बिकवाली के कारण क्रिप्टो सेक्टर में मंदी किस कदर छाई है। मंदी ने बिटकॉइन को 2022 में 50 प्रतिशत तक नीचे गिरा दिया और Coinbase समेत कई कंपनियों को अपने कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ गई। Coinbase ने कहा कि अप्रैल-जून की तिमाही में ट्रांजैक्शन करने वाला इसका मासिक यूजर बेस 2 प्रतिशत तक गिर गया और 90 लाख पर पहुंच गया।  

Morningstar Research में इक्विटी एनालिस्ट माइकल मिल्लर ने कहा कि Coinbase के यूजर बेस में बहुत अधिक माइग्रेशन नहीं हुआ है, कि यूजर्स ने प्लेटफॉर्म छोड़ दिया हो। लेकिन इसके यूजर्स क्रिप्टो निवेश में सुस्त हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इससे एक्सचेंज की कमाई पर दबाव बन सकता है क्योंकि कंपनी इसका रिवेन्यू अधिकतर इसकी ट्रेडिंग फीस से ही कमाती है।  
Advertisement

Refinitiv डेटा के अनुसार, एनालिस्ट ने उम्मीद की थी कि कंपनी का एडजस्टेड लॉस $ 2.65 (लगभग 210 रुपये) प्रति शेयर होगा लेकिन यह $ 4.76 (लगभग 380 रुपये) प्रति शेयर हो गया और रिवेन्यू 63 प्रतिशत तक गिर गया। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Coinbase, Crypto Market Crash

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.