Carlyle के को-फाउंडर अरबपति David Rubenstein ने किया अपने Crypto निवेश का खुलासा

Carlyle Group एक ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म है जिसके पास 376 खरब डॉलर का एसेट मैनेजमेंट है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 सितंबर 2022 16:14 IST
ख़ास बातें
  • अधिकतर डिजिटल एसेट्स में लगातार नुकसान जारी है
  • मार्केट पर बिकवाली दबाव बहुत ज्यादा है
  • डेविड रूबेंस्टीन ने क्रिप्टो इंडस्ट्री के सपोर्ट में करते हैं बात

Carlyle के को-फाउंडर David Rubenstein ने क्रिप्टो के अच्छे भविष्य की उम्मीद जताई है

Photo Credit: carlyle.com

इक्विटी इनवेस्टमेंट कंपनी Carlyle के को-फाउंडर डेविड रूबेंस्टीन (David Rubenstein) ने अपने क्रिप्टो निवेश का खुलासा किया है। डेविड एक अरबपति बिजनेसमैन हैं और इससे पहले एक सरकारी अधिकारी और वकील रह चुके हैं। डेविड Carlyle के को-फाउंडर भी हैं जो अमेरिका स्थित एक ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टमेंट कंपनी है। डेविड ने कहा है कि उन्होंने भी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया हुआ है, लेकिन सरकार द्वारा इस सेक्टर इतना पर इतना ज्यादा रेगुलेशन थोंपना सही नहीं है। 

CNBC को दिए एक इंटरव्यू में डेविड ने कहा कि भले ही मार्केट अभी बहुत ज्यादा गिरावट झेल रही है, लेकिन फिर भी वो इसके भविष्य को लेकर आशावान हैं। क्योंकि युवा पीढ़ी नए और ताजा विचारों के साथ इस पर बहुत मेहनत कर रही है। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने के बाद से क्रिप्टो मार्केट बियर ट्रेंड में चल रही है। यह मंदी 2022 की शुरुआत से ही जारी है। डिजिटल टोकनों के अब तक के उच्चतम स्तर से तुलना करें तो बिटकॉइन और इस जैसे अन्य पॉपुलर टोकनों में भयंकर गिरावट का दौर चल रहा है, जो अभी समाप्त होता नहीं दिख रहा है। 

अधिकतर डिजिटल एसेट्स में लगातार नुकसान जारी है क्योंकि मार्केट पर बिकवाली दबाव अभी भी बहुत ज्यादा है। इस बीच, डेविड ने कहा है कि वह केवल क्रिप्टोकरेंसी में ही रुचि नहीं रखते हैं, बल्कि इससे जुड़े हुए बिजनेस आदि में भी भाग लेना पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से वह ब्लॉकचेन संबंधित निवेशों और क्रिप्टो से जुड़ी चीजों के साथ जुड़े हुए हैं। 

Carlyle Group एक ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म है जिसके पास 376 खरब डॉलर का एसेट मैनेजमेंट है। फर्म के फाउंडर डेविड रूबेंस्टीन ने क्रिप्टो इंडस्ट्री के सपोर्ट में आने के लिए FTX के फाउंडर सैम बैंकमैन फ्राइड की भी तारीफ की। रूबेंस्टीन का कहना है कि सरकार मार्केट में छाए मौजूदा डर को देखते हुए इस सेक्टर को रेगुलेट करेगी, ऐसी उम्मीद करनी चाहिए। पिछले कुछ समय से दुनिया के कई देशों ने क्रिप्टो सेक्टर के लिए सकारात्मक कदम उठाए हैं जिससे क्रिप्टो के विकास को बढ़ावा मिल सके। इसका एक ताजा उदाहरण जापान में देखने को मिला है जहां पर क्रिप्टोकरेंसी और इसके निवेशकों के लिए टैक्स बेनिफिट की घोषणा की गई है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.