Cryptocurrency पर कन्‍फ्यूजन दूर करेगी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी, लॉन्‍च किया क्रिप्‍टो रिसर्च प्रोजेक्‍ट

प्रोग्राम में शामिल होने वालों में बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स इनोवेशन हब और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष जैसे सार्वजनिक संस्थान शामिल हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 मार्च 2022 18:17 IST
ख़ास बातें
  • बड़ी संख्‍या में लोग क्रिप्‍टो के क्षेत्र में निवेश को कर रहे हैं
  • ऐसे में इस सेक्‍टर को लेकर पारद‍र्शिता की जरूरत है
  • कैंब्रिज यूनिवर्सिटी का प्रोग्राम लोगों में क्रिप्‍टो की समझ बढ़ाएगा

CDAP प्रोग्राम का मकसद क्रिप्टोकरेंसी को लेकर लोगों के बीच संवाद कायम करना है, ताकि उन्‍हें इसकी पूरी जानकारी मिल सके।

क्रिप्‍टोकरेंसी (cryptocurrency) के क्षेत्र ने बीते दो साल में जबरदस्‍त तेजी देखी है। दुनियाभर के देशों की चिंताओं के बावजूद लोग इसमें निवेश कर रहे हैं। ऐसे में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने क्रिप्टोकरेंसी रिसर्च से जुड़े एक नए प्रोजेक्‍ट पर काम आगे बढ़ाया है। प्रोजेक्‍ट शुरू करने के लिए यह यूनिवर्सिटी दुनिया के कुछ टॉप बैंकिंग इंस्टिट्यूशंस और प्राइवेट कंपनियों के साथ सहयोग कर रही है। कैम्ब्रिज सेंटर फॉर अल्टरनेटिव फाइनेंस (CCAF) ने तेजी से बढ़ती डिजिटल असेट इंडस्‍ट्री से जुड़ी सारी जानकारी सामने लाने के मकसद से एक रिसर्च इनिशिएटिव शुरू किया है। कॉइनटेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, कैम्ब्रिज डिजिटल एसेट्स प्रोग्राम (CDAP) को 16 ऑर्गनाइजेशंस के साथ मिलकर शुरू किया गया है। 
 

ये ऑर्गनाइजेशन जुड़े हैं प्रोग्राम से 

इस प्रोग्राम में शामिल होने वालों में प्रोग्राम में शामिल होने वालों में बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स इनोवेशन हब और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष जैसे सार्वजनिक संस्थान शामिल हैं। इसके साथ ही गोल्डमैन सैक्स जैसे बैंक, मास्टरकार्ड और वीजा जैसे वित्तीय दिग्गज और इनवेस्को जैसे प्रमुख एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड प्रोवाइडर्स भी प्रोग्राम से जुड़े हैं। 
कुछ और ऑर्गनाइजेशन की बात करें, तो ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट, दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर, अर्न्स्ट एंड यंग, फिडेलिटी, लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप और वर्ल्‍ड बैंक भी इसमें शामिल हैं।

CDAP प्रोग्राम का मकसद क्रिप्टोकरेंसी को लेकर लोगों के बीच संवाद कायम करना है, ताकि उन्‍हें इसकी पूरी जानकारी मिल सके। यह प्रोग्राम क्रिप्‍टो के पर्यावरण पर असर, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, डिजिटल असेट्स समेत तीन मुख्य क्षेत्रों पर केंद्रित होगा, इसमें स्‍टेबलकॉइंस, सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी और क्रिप्टोकरेंसी शामिल हैं। CCAF के एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर ब्रायन झांग ने कहा कि कैम्ब्रिज डिजिटल एसेट्स प्रोग्राम का मकसद डेटा पर बेस्‍ड जानकारी देकर क्रिप्‍टोकरेंसी के बारे में अधिक स्‍पष्‍टता देना है। 
Advertisement

बात करें प्रमुख क्रिप्‍टाकरेंसी की मौजूदा वैल्‍यू की, तो मंगलवार को बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) 10.6 प्रतिशत के प्रॉफिट के साथ $40,226 (लगभग 30 लाख रुपये) थी। अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर भी बिटकॉइन की कीमत बढ़ती नज़र आई। 13% से अधिक की बढ़त के साथ, CoinMarketCap और Binance सहित ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत $43,024 (लगभग 32.4 लाख रुपये) के आसपास थी।

Gadgets 360 का क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर बताता है कि Ether 8.64 प्रतिशत के लाभ के साथ खुला, और खबर लिखे जाने तक, $3,012 (लगभग 2.25 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर, ETH ने 11 प्रतिशत से अधिक की बढ़त हासिल की। ग्लोबल एक्सचेंज पर इसकी कीमत लगभग $2,908 (लगभग 2 लाख रुपये) थी। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  9. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.