शीबा इनु (SHIB) के बर्न रेट में 40% की गिरावट, क्‍या है वजह?

आंकड़े बताते हैं कि पिछले 72 घंटों में क्रिप्‍टो मार्केट में SHIB की कीमत बड़े पैमाने पर बढ़ी है और एक ऐसे प्राइस लेवल पर पहुंच गई है जो महीनों में नहीं देखा गया है।

शीबा इनु (SHIB) के बर्न रेट में 40% की गिरावट, क्‍या है वजह?

बीते कुछ महीनों से करोड़ों की संख्‍या में SHIB टोकन को बर्न किया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • पिछले 72 घंटों में SHIB की कीमतों में बढ़ोतरी
  • इस वजह से बर्न रेट में कमी आने का है अनुमान
  • हालांकि इससे भविष्‍य को लेकर कोई उम्‍मीद नहीं की जा सकती
विज्ञापन
मीम क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) के तौर पर पॉपुलर शीबा इनु (Shiba inu) के बर्न रेट में बीते दिनों काफी तेजी देखी गई थी। यह सब भविष्‍य में इस कॉइन की कीमतों में बढ़ोतरी के मकसद से किया गया था। हालांकि बीते 48 घंटों में शीबा इनु का बर्न रेट 40 फीसदी तक गिर गया है। बर्न रेट में इतनी तेज गिरावट चिंताजनक लगती है, लेकिन निवेशकों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले 72 घंटों में क्रिप्‍टो मार्केट में SHIB की कीमत बड़े पैमाने पर बढ़ी है और एक ऐसे प्राइस लेवल पर पहुंच गई है जो महीनों में नहीं देखा गया है। इस वजह से शीबा इनु के फ्लो में बढ़ोतरी हुई और नेटवर्क एक्टिविटी बढ़ी है। यही वजह है कि शीबा इनु के बर्न में तेजी से गिरावट आई। 

ShibBurn पोर्टल का डेटा भी यही गवाही दे रहा है। बर्न रेट में जो गिरावट देखने को मिली है, वह कुछ और नहीं बल्कि एलिवेटेड वैल्‍यू में सुधार है, जिसकी कुछ दिनों से मॉनिटरिंग की जा रही थी। 

बीते कुछ महीनों से करोड़ों की संख्‍या में SHIB टोकन को बर्न किया जा रहा है। टोकन की बर्निंग के लिए SHIB प्रोजेक्ट ने Ryoshi Vision के साथ मिलकर Shiba Inu बर्न पोर्टल लॉन्च किया था, जिसके जरिए टोकन बर्न करने वाले होल्डर्स को रिवॉर्ड दिए जाने का वादा भी किया गया था। हाल ही में 1.13 बिलियन (130 करोड़) SHIB टोकन बर्न किए जाने की जानकारी सुर्खियां बनी थी। 

टोकन बर्निंग का मतलब यह है कि इन टोकन को मुख्य सर्कुलेटिंग सप्लाई से स्थाई रूप से बाहर कर दिया जाता है। बर्निंग का असर लंबे समय में टोकन की कीमत पर सकारात्मक असर के रूप में देखा जाता है। हालांकि 130 करोड़ टोकन SHIB की 550 लाख करोड़ की कुल सर्कुलेटिंग सप्लाई का मात्र 0.0002% है। इसके अलावा ‘एमेजॉन शिब बर्नर' जैसे बड़े शीबा इनु डिस्‍ट्रॉयर ने हाल ही में 40 मिलियन से अधिक शीबा इनु टोकन को प्रचलन से हटा दिया था। 

बहरहाल ‘शीबा इनु' बर्न का इस टोकन की कीमतों में दीर्घकालिक तौर पर क्‍या असर होगा, यह कहना मुश्किल है, लेकिन निवेशक और बाजार उम्‍मीदों से भरा हुआ है। सबको यही लगता है कि भविष्‍य में शीबा इनु की कीमतों का फायदा उन्‍हें मिलेगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »