Shiba Inu टोकन से बुक होंगी लग्जरी कार, Travala ने जोड़ा पेमेंट ऑप्शन

इस साल मार्च में, Shiba Inu को सप्लाई चेन रियल एस्टेट में इनवेस्ट करने वाली आरईआईटी कंपनी (REIT) नोयाक लॉजिस्टिक्स इनकम (NLI) ने भी स्वीकार करना शुरू किया था।

Shiba Inu टोकन से बुक होंगी लग्जरी कार, Travala ने जोड़ा पेमेंट ऑप्शन

Photo Credit: Screengrab|Travala.com

NOWPayments ने भी अपने मरचेंट को एक SHIB BSC पेमेंट गेटवे जारी करने के लिए कहा है

ख़ास बातें
  • Travala ने अपनी वेबसाइट पर SHIB टोकन पेमेंट ऑप्शन जोड़ा है
  • Ferrari, Rolls-Royce, Lamborghini जैसी लग्जरी कारों को कर सकते हैं बुक
  • पहले से ही कई अन्य क्रिप्टोकरेंसी को भी स्वीकार करती आई है Travala
विज्ञापन
Shiba Inu वर्तमान में सबसे लोकप्रिय मीम कॉइन में एक है। इस क्रिप्टोकरेंसी को पिछले कुछ समय में कई बड़े ब्रांड्स द्वारा अपने प्रोडक्ट्स व सर्विस के लिए पेमेंट ऑप्शन के रूप में स्वीकारना शुरू किया है। अब, ट्रैवल वेबसाइट Travala ने भी Ferrari, Rolls-Royce, Lamborghini समेत कई लग्जरी कारों की बुकिंग के लिए पेमेंट ऑप्शन के रूप में SHIB को स्वीकार करना शुरू करने की घषणा की है।

Travala ने ट्विटर पर पोस्ट के जरिए घोषित किया है कि लोग उनकी वेबसाइट पर लग्जरी कारों की बुकिंग के लिए SHIB का इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्रैवल वेबसाइट ने पिछले साल दिसंबर में शीबा इनु क्रिप्टोकरेंसी के लिए सपोर्ट जोड़ा था, जिसके बाद से लोग वेबसाइट पर कई प्रोडक्ट्स और सर्विस के लिए SHIB के रूप में पेमेंट कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, SHIB के जरिए साइट पर दुनिया भर में 30 लाख से अधिक ट्रैवल प्रोडक्ट को बुक किया जा सकता है, जिसमें फ्लाइट, होटल और ट्रैवल पैकेज भी शामिल हैं।
 

जैसा कि हमने बताया, शीबा इनु को कई बड़े और लोकप्रिय ब्रांड्स ने अपने प्रोडक्ट्स और सर्विस के लिए पेमेंट ऑप्शन में अपनाना शुरू किया है। U.Today के अनुसार, टिकट और होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म XcelTrip ने भी हाल ही में SHIB को पेमेंट मैथड के रूप में लागू करने की घोषणा की थी। अब, इस प्लेटफॉर्म पर SHIB होल्डर्स अपने ट्रैवल के लिए इस मीम क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करके पूरा पेमेंट कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यूजर्स अब SHIB का इस्तेमाल करके 70 से अधिक देशों में 23 लाख होटल, 450 से अधिक एयरलाइंस और कार किराए पर बुक कर सकते हैं।

इसके अलावा, एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि NOWPayments ने भी अपने मरचेंट को एक SHIB BSC पेमेंट गेटवे जारी करने के लिए कहा है, जो SHIB टोकन को स्वीकारने का काम करे।

इस साल मार्च में, Shiba Inu को सप्लाई चेन रियल एस्टेट में इनवेस्ट करने वाली आरईआईटी कंपनी (REIT) नोयाक लॉजिस्टिक्स इनकम (NLI) ने भी स्वीकार करना शुरू किया था। REIT ऐसी कंपनी को कहा जाता है, जो इनकम जेनरेट करने वाली रियल एस्टेट या ऐसे ही संबंधित ऐसेट्स की मालिक होती है या उनको ऑपरेट करती है। 

इसके अलावा, अमेरिका की थियेटर चेन एएमसी थियेटर्स (AMC Theatres) भी मीम क्रिप्टोकरेंसी शिबा इनु (Shiba Inu) और डॉजकॉइन (DOGE) में पेमेंट लेना शुरू करने की घोषणा बहुत पहले कर चुकी है। इसके लिए BitPay के जरिए ट्रांजैक्शन किए जाएंगे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 vs iQOO Neo 10 5G vs Vivo V60 में जानें कौन सा फोन है सबसे बेस्ट!
  2. आपका पालतू जानवर क्या कहना चाहता है? ये नया AI डिवाइस करेगा ट्रांसलेट
  3. Vivo Y600 Turbo हुआ लॉन्च 12GB रैम, 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  4. AI फीचर्स, 32GB RAM और 120Hz टचस्क्रीन डिस्प्ले! लॉन्च हुआ Lenovo IdeaPad Slim 5i लैपटॉप
  5. Vivo Y600 Turbo आज होगा लॉन्च, मिलेंगे 9000mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स, जानें सबकुछ
  6. 15 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! देखें बेस्ट स्मार्टफोन डील
  7. VinFast ने लॉन्च किया VF8 इलेक्ट्रिक SUV का नया वर्जन, 500 किलोमीटर तक रेंज
  8. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च डेट के साथ फीचर्स का खुलासा, 50MP के तीन कैमरा से होगा लैस!
  9. Airtel दे रही 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Adobe Express प्रीमियम वाला धांसू प्लान!
  10. Ugreen ने लॉन्च किया अनोखा स्पीकर, 20W ऑडियो, 20 घंटे की बैटरी, इमरजेंसी मोड भी! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »