अगले 6 महीने Crypto मार्केट के लिए होंगे बेहतर : कमोडिटी स्ट्रैटजिस्ट Mike McGlone

माइक मानते हैं कि जो निवेशक समझदार हैं वो इस स्थिति को दूसरी छमाही के लिए एक अवसर के रूप में इस्तेमाल करेंगे और दूसरी छमाही में मिलने वाले ईनाम/रिस्क को इसी वक्त के दौरान समझ सकेंगे

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जुलाई 2022 16:42 IST
ख़ास बातें
  • माइक ने बिटकॉइन और क्रिप्टो मार्केट के लिए अगली तुलना 2018 की मंदी से की
  • 2018 में इस नई एसेट क्लास ने ऐसी ही मंदी का सामना किया था
  • तब बिटकॉइन की कीमत इसके उच्चतम स्तर से 75% नीचे गिर गई थी

बिटकॉइन और क्रिप्टो मार्केट की स्थिति की तुलना 2018 की मंदी से की गई है

Cryptocurrency मार्केट की मंदी को देख निवेशक इसके भविष्य को लेकर चिंतित हैं। मार्केट गिरावट से उबरने की बजाय और नीचे जा रही है। ऐसे में जाने माने कोमॉडिटी स्ट्रेट्जिस्ट माइक मैग्लोन (Mike McGlone) ने मार्केट के मूड के बारे में अपनी एनालिसिस दी है। माइक Bloomberg Intelligence में अग्रणी स्ट्रेट्जिस्ट के रूप में काम करते हैं और उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी का मिड ईयर यानि साल के बीच का अवलोकन दिया है, जो क्रिप्टो निवेशकों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो चुका है।  

Mike McGlone ने क्रिप्टोकरेंसी की वर्तमान स्थिति को 2000-2002 की स्टॉक मार्केट वाली स्थिति के बराबर रखा है। अपने एनालिसिस को माइक ने कई ट्वीट्स के जरिए समझाने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि मार्केट के कमजोर प्लेयर्स इसमें से जब निकल जाएंगे और मार्केट एकदम से संकुचित हो चुकी होगी, तब जाकर मार्केट का बेस मजबूत होगा और यह फाइनेंशिअल सिस्टम में अच्छी तरह से स्थापित हो सकेगी। माइक मैक्गलॉन ने कहा कि साल की पहली छमाही में हमने मार्केट का ऐसा ही संकुचन ही देखा है, जिसके बाद यह अंदर से साफ हो जाएगी क्योंकि कमजोर प्लेयर्स इसमें से निकल चुके होंगे। 

माइक ने बिटकॉइन और क्रिप्टो मार्केट के लिए अगली तुलना 2018 की मंदी से की है। 2018 में इस नई एसेट क्लास ने ऐसी ही मंदी का सामना किया था, जब बिटकॉइन की कीमत इसके उच्चतम स्तर से 75% नीचे गिर गई थी। उस वक्त बिटकॉइन के लिए 3000 डॉलर का स्तर सबसे निचला स्तर बन गया था। उसके बाद 2020 में जब कोरोना महामारी आई तो बिटकॉइन एक बार फिर से 3 हजार डॉलर के निचले स्तर तक पहुंच गया। 
Advertisement

तब क्रिप्टोकरेंसी मार्केट ने अपनी कीमत के लिए नए चढ़ाव तय किए। इस वक्त मैक्रो इकोनॉमी की स्थिति कुछ अलग है। हो सकता है कि बिटकॉइन अपने अब तक के निचले स्तर 17000 डॉलर पर फिर से मंडराने लगे, लेकिन साल की दूसरी छमाही उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जिन्होंने बिटकॉइन में लम्बे समय के लिए निवेश किया हुआ है। माइक मानते हैं कि जो निवेशक समझदार हैं वो इस स्थिति को दूसरी छमाही के लिए एक अवसर के रूप में इस्तेमाल करेंगे और दूसरी छमाही में मिलने वाले ईनाम/रिस्क को इसी वक्त के दौरान समझ सकेंगे। माइक ने अपने इन अनुमानों को Bloomberg Galaxy Crypto Index का आधार दिया है जो कि 2018 की मंदी के करीब पहुंच चुका है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  2. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  3. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  5. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  8. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  9. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  10. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.