Crypto मार्केट में छाई गिरावट से ब्लॉकचेन नेटवर्क Solana हुआ ओवरलोड

सोलाना के फाउंडर अनातोली याकोवेंको के अनुसार, बॉट भी डुप्लिकेट ट्रांजैक्‍शन भेज रहे थे। इससे समस्या बढ़ गई।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 25 जनवरी 2022 13:08 IST
ख़ास बातें
  • नेटवर्क ‘बहुत ज्‍यादा डुप्लिकेट ट्राजैक्‍शन" वाले कंजेस्‍चन से जूझा
  • इससे पहले भी Solana को एक और परेशानी देखनी पड़ी थी
  • इसमें बिनेंस (Binance) को इस नेटवर्क पर विदड्रॉल से रोका जा रहा था

ब्‍लॉकचेन नेटवर्क की टीम ने कथित तौर पर नेटवर्क की स्‍टेबिलिटी को ठीक कर दिया है।

Photo Credit: Bloomberg/Gabby Jones

सबसे बड़े ब्लॉकचेन नेटवर्क में से एक और ‘Ethereum किलर' के रूप में पहचाने जाने वाले सोलाना (Solana) को नेटवर्क कंजेस्‍चन (भीड़) का सामना करना पड़ा है। रिपोर्टों के मुताबिक, बीते सप्‍ताह यह नेटवर्क स्पैम करने वाले बॉट्स की वजह से ओवरलोड हो गया था। यह परेशानी 30 घंटों तक बरकरार रही, जोकि निवेशकों की चिंता बढ़ाने वाला है। Solana के ऑफ‍िशियल ट्विटर अकाउंट से बताया गया है कि ब्लॉकचेन नेटवर्क ‘बहुत ज्‍यादा डुप्लिकेट ट्राजैक्‍शन" वाले ‘हाई लेवल नेटवर्क कंजेस्‍चन' से जूझ रहा है। सोलाना के फाउंडर अनातोली याकोवेंको (Anatoly Yakovenko) के अनुसार, बॉट भी डुप्लिकेट ट्रांजैक्‍शन भेज रहे थे। इससे समस्या बढ़ गई।

नेटवर्क कंजेस्‍चन की समस्‍या से पहले भी Solana को एक और परेशानी देखनी पड़ी थी। इसमें बिनेंस (Binance) को इस नेटवर्क पर विदड्रॉल से रोका जा रहा था। यह समस्‍या अभी भी ठीक नहीं हुई है। क्रिप्‍टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट की वजह से Solana इस तरह की समस्‍याओं का सामना करने वाला एकलौता ब्‍लॉकचेन नेटवर्क नहीं था। लेकिन यह सुर्खियों में जरूर आ गया है। इसकी वजह यह है कि Solana तमाम बड़ी क्रिप्‍टो इंडस्‍ट्री के लोकप्रिय ब्‍लॉकचेन नेटवर्क में से एक है। 
Advertisement
ब्‍लॉकचेन नेटवर्क की टीम ने कथित तौर पर नेटवर्क की स्‍टेबिलिटी को ठीक कर दिया है। यूजर्स को नया वर्जन 1.8.14 में अपडेट करने के लिए कहा गया है। 

इस घोषणा के अनुसार, पिछली बार प्रोग्राम में परेशानी आई थी और इस बार डुप्‍लीकेट ट्रांजैक्‍शन के कारण समस्‍या आ रही है। यूजर्स को इस समस्या को कम करने के लिए अपने मेननेट को 1.8.14 वर्जन में अपडेट करना होगा। टीम और सुधार करने पर काम कर रही है। इस नेटवर्क कंजेस्‍चन की वजह से सबसे ज्‍यादा परेशानी DeFi  यूजर्स को हुई। नेटवर्क डाउन होने से उन्‍हें भारी लिक्विडेशन का सामना करना पड़ा।
Advertisement

गौरतलब है कि बिटकॉइन (Bitcoin) और Ether ने पिछले साल नवंबर में ऐतिहासिक उंचाई पर पहुंचकर नए रिकॉर्ड बनाए थे। लेकिन अमेरिका में ब्‍याज दरों में दिख रही संभावनाओं की वजह से बिटकॉइन समेत ज्‍यादातर प्रमुख altcoin बिक रही हैं। CoinMarketCap के आंकड़ों के अनुसार, बिटकॉइन का मौजूदा मार्केट कैप 665 बिलियन डॉलर (लगभग 50 लाख 56 हजार करोड़ रुपये) है, जो नवंबर 2021 में लगभग 1.3 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 100 लाख करोड़ रुपये) से कम है। 

वहीं, व्‍यापक क्रिप्टो मार्केट ने इसी अवधि के दौरान 1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 70 लाख करोड़ रुपये) से अधिक का नुकसान किया है। बिटकॉइन भी 10 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट के बाद अगस्त के बाद से अपने निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.