महाराष्ट्र चुनाव में हुआ बिटकॉइन स्कैम, BJP ने लगाया आरोप

इस मामले में आरोप लगाने वाले रवीन्द्रनाथ पाटिल ने कुछ वर्ष पहले पुलिस की नौकरी से वॉलेटरी रिटायरमेंट लिया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 नवंबर 2024 16:55 IST
ख़ास बातें
  • BJP ने दावा किया कि इससे विपक्षी गठबंधन का नकाब उतर गया है
  • यह मामला लगभग छह वर्ष पुराना है
  • एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने इसमें दो नेताओं पर आरोप लगाया है

BJP का आरोप है कि इस स्कैम से मिली रकम का इस्तेमाल विधानसभा चुनाव के प्रचार में हुआ है

देश के बड़े राज्यों में शामिल Maharashtra में बुधवार को विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले दो बड़े राजनीतिक दलों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इन आरोपों पर मीडिया के सामने ऑडियो क्लिप्स पेश किए जिनमें राज्य में कांग्रेस की यूनिट और इसकी सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर इस स्कैम में शामिल होने का संकेत मिल रहा है। 

एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी Ravindranath Patil ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की बेटी Supriya Sule और राज्य में कांग्रेस के अध्यक्ष Nana Patole पर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े फ्रॉड के एक मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सुप्रिया ने बिटकॉइन के बदले कैश की मांग की थी। हालांकि, यह मामला लगभग छह वर्ष पुराना है। पार्टी ने कहा इस स्कैम से मिली रकम का इस्तेमाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए किया गया है। हालांकि, सुप्रिया सुले ने किसी प्रकार की गड़बड़ी से इनकार किया है। उन्होंने इसे चुनाव से पहले गलत जानकारी फैलाकर मतदाताओं को भ्रमित करने की चाल बताया है। 

BJP के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि इससे विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी का नकाब उतर गया है। उन्होंने कांग्रेस और सुप्रिया से इस पर जवाब मांगा है। महाराष्ट्र में बारामती लोकसभा सीट से सुप्रिया सांसद हैं। सुप्रिया ने NDTV से कहा, "सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाए हैं और मुझसे प्रश्न पूछे हैं और ये सभी आरोप गलत हैं। मैं किसी भी सार्वजनिक मंच पर उनके साथ बैठने के लिए तैयार हूं। मैंने इसे लेकर सायबरक्राइम में एक शिकायत दर्ज कराई है। बिटकॉइन के किसी ट्रांसफर से मेरा कोई संबंध नहीं है। मुझे हैरानी है कि चुनाव इस स्तर पर गिर गया है। यह BJP की हताशा को दिखाता है।" 

इस मामले में आरोप लगाने वाले पाटिल ने पुलिस की नौकरी से वॉलेटरी रिटायरमेंट लिया था। राज्य की पुणे पुलिस ने उन्हें और सायबर एक्सपर्ट Pankaj Ghode को लगभग छह वर्ष पहले दर्ज हुए क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कुछ मामलों की जांच के लिए हायर किया था। पुलिस ने आरोप लगाया था कि जांच के दौरान पाटिल ने कुछ क्रिप्टोकरेंसीज को अपने एकाउंट में ट्रांसफर किया था। हालांकि, पाटिल ने संवाददाताओं को बताया था कि उन्हें फंसाया गया है। 

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.