बिटकॉइन ने कई सप्ताह बाद पार किया 17,000 डॉलर का लेवल,  Cardano और Solana में बड़ी तेजी

बिटकॉइन का प्राइस 1.60 प्रतिशत बढ़कर लगभग 17,200 डॉलर पर है। वीकेंड से लेकर सोमवार तक बिटकॉइन में 350 डॉलर से अधिक की बढ़ोतरी हुई है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जनवरी 2023 15:47 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो मार्केट में अधिकतर ऑल्टकॉइन्स में तेजी के साथ शुरुआत हुई
  • Cardano और Solana में बड़ी तेजी आई है
  • USD Coin और Ripple जैसे स्टेबलकॉइन्स के प्राइस भी बढ़े हैं

वीकेंड से लेकर सोमवार तक बिटकॉइन में 350 डॉलर से अधिक की बढ़ोतरी हुई है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने कई सप्ताह बाद 17,000 डॉलर के लेवल को पार किया है। इसका प्राइस 1.60 प्रतिशत बढ़कर लगभग 17,200 डॉलर पर है। वीकेंड से लेकर सोमवार तक बिटकॉइन में 350 डॉलर से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। क्रिप्टो मार्केट में अधिकतर ऑल्टकॉइन्स में तेजी के साथ शुरुआत हुई। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 3.53 प्रतिशत का उछाल आया और इसने अपने रेजिस्टेंस लेवल को तोड़ दिया। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Ether का प्राइस 1,304 डॉलर से कुछ अधिक था। इसकी वैल्यू में वीकेंड पर लगभग 56 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया, "अगर बिटकॉइन और Ether अपने मौजूदा लेवल को बरकरार रख पाते हैं तो यह मार्केट में तेजी की शुरुआत का संकेत हो सकता है। इससे यह पता चलता है कि बिकवाली कम हो रही है और मंदड़िए अपनी ताकत गंवा रहे हैं।" 

इसके अलावा Cardano और Solana में बड़ी तेजी आई है। Cardano का प्राइस लगभग 19 प्रतिशत बढ़कर 0.33 डॉलर और Solana का लगभग 20 प्रतिशत के इजाफे के साथ लगभग 16 डॉलर पर था। इन दोनों ऑल्टकॉइन्स पर पिछले कुछ सप्ताह से मार्केट में गिरावट का असर पड़ रहा था। USD Coin और Ripple जैसे स्टेबलकॉइन्स के प्राइस भी बढ़े हैं।

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से मिला था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Solana, Exchange, Bitcoin, Market, Selling, Funds, Investors, Ether, Resistance, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.