Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट

बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy ने पिछले सप्ताह अपने क्रिप्टोकरेंसी के रिजर्व को बढ़ाया है। इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर ने 535 बिटकॉइन खरीदने के लिए लगभग 4.3 करोड़ डॉलर का फंड लगाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मई 2026 16:27 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में CPI डेटा ज्यादा होने के बावजूद बिटकॉइन में तेजी है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum का प्राइस लगभग 2,309 डॉलर पर था
  • क्रिप्टो मार्केट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से डिमांड बढ़ी है

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.12 प्रतिशत घटकर लगभग 2.7 लाख करोड़ डॉलर पर था

अमेरिका में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) डेटा अनुमान से अधिक होने के बावजूद बिटकॉइन में बुधवार को तेजी थी। इससे क्रिप्टो मार्केट में खरीदारी बढ़ने का संकेत मिल रहा है। बिटकॉइन का प्राइस 81,000 डॉलर से अधिक पर गया है। हालांकि, बाद में इसमें कुछ गिरावट हुई है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने कर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस 80,940 डॉलर से अधिक पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum का प्राइस लगभग 2,309 डॉलर पर था। इसके अलावा Tron, BNB और Litecoin के प्राइस बढ़े हैं। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Cardano और Solana शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.12 प्रतिशत घटकर लगभग 2.7 लाख करोड़ डॉलर पर था। इसमें बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 1.62 लाख करोड़ डॉलर की है। 

अमेरिका में पिछले 11 CPI डेटा में से 10 के बाद बिटकॉइन में शॉर्ट-टर्म में गिरावट हुई थी। इस बार बिटकॉइन के प्राइस में बढ़ोतरी ने इस ट्रेंड को तोड़ा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस 82,500 डॉलर से अधिक होने पर इसमें तेजी बढ़ सकती है। बिटकॉइन में तेजी के पीछे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से डिमांड बढ़ना एक प्रमुख कारण है। बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy ने पिछले सप्ताह अपने क्रिप्टोकरेंसी के रिजर्व को बढ़ाया है। इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर ने 535 बिटकॉइन खरीदने के लिए लगभग 4.3 करोड़ डॉलर का फंड लगाया है। 

Strategy (पहले MicroStrategy) ने बताया है कि चार मई से 10 मई के बीच प्रति बिटकॉइन लगभग 80,340 डॉलर के औसत प्राइस पर यह खरीदारी की गई है। इसके साथ इस अमेरिकी कंपनी के पास कुल 8,18,869 बिटकॉइन हो गए हैं। इन बिटकॉइन को लगभग 61.86 अरब डॉलर में खरीदा गया है। इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 75,540 डॉलर का औसत प्राइस दिया गया है। इस अमेरिकी कंपनी ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में 3,273 बिटकॉइन खरीदे थे। इससे पहले Strategy ने 34,164 बिटकॉइन लगभग 2.54 अरब डॉलर में खरीदे थे। इस खरीदारी के लिए प्रति कॉइन 74,395 डॉलर का औसत प्राइस दिया गया था। पिछले कुछ सप्ताह में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में आई तेजी से पीछे Strategy की ओर से बड़ी संख्या में की गई खरीदारी को भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है। 
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.